अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“कारगिल विजय दिवस पर CM धामी का तोहफा: पूर्व सैनिकों को विदेश भेजेगी सरकार, दो जिलों में बनेंगे विश्राम गृह

On: July 26, 2025 9:56 AM
Follow Us:

देहरादून। देशभर में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर सपूतों की शहादत को नमन करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित गांधी पार्क शहीद स्मारक में भी इस अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और वीरांगनाओं का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री के साथ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और कारगिल युद्ध में भाग ले चुके कई वीर जवान भी इस श्रद्धांजलि समारोह में मौजूद रहे।

उत्तराखंड के 75 सपूतों ने कारगिल में दी थी शहादत

वर्ष 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच दो महीनों तक चला कारगिल युद्ध, 5 मई को पाकिस्तान द्वारा भारतीय सेना के पांच जवानों की हत्या से शुरू हुआ था। इसके जवाब में भारत ने 10 मई को ऑपरेशन विजय की शुरुआत की और अंततः 26 जुलाई 1999 को विजय हासिल की। इस युद्ध में देश के 527 जवान शहीद हुए, जबकि 1363 सैनिक घायल हो गए थे।

उत्तराखंड ने इस युद्ध में भी अपनी वीरता का परिचय दिया। प्रदेश के 75 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। जिनमें:

देहरादून: 25

टिहरी: 12

पौड़ी गढ़वाल: 13

नैनीताल: 6

चमोली: 5

पिथौरागढ़: 4

अल्मोड़ा: 3

रुद्रप्रयाग: 3

बागेश्वर: 2

उधम सिंह नगर: 2 जवान शामिल थे।

राज्य के वीर सपूतों को उनकी वीरता के लिए भी सम्मानित किया गया। इसमें:

2 जवानों को महावीर चक्र

9 को वीर चक्र

15 को सेना मेडल

11 को मेंशन इन डिस्पैच से नवाजा गया।

सीएम धामी की घोषणाएं: पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए नई योजनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि राज्य सरकार वीरों के सपनों को साकार करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक सैनिक बाहुल्य राज्य है और सैनिकों के सम्मान व कल्याण के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्य घोषणाएं इस प्रकार हैं:

चमोली जनपद के कालेश्वर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक और सैनिक विश्राम गृह की स्थापना की जाएगी।

नैनीताल में भी सैनिक विश्राम गृह बनाया जाएगा।

पूर्व सैनिकों को उपनल (UPNL) के माध्यम से विदेश में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना में 50% स्थान सिविलियन युवाओं के लिए भी आरक्षित होंगे।

उपनल के माध्यम से 22 हजार लोगों को रोजगार दिया गया है। अब इनके नियमितीकरण के लिए मंत्रिमंडल द्वारा निर्णय लिया गया है जिसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा।

राज्य सरकार सैनिकों के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध: सीएम धामी

कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने कहा कि शहीदों के परिवारों, पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वीर जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते रहेंगे।

यह भी पढें- धामी सरकार का सैनिकों को बड़ा तोहफा: परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि बढ़ाकर की गई 1.5 करोड़ रुपये

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment