अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की तेज रफ्तार कार से मौत, चालक हादसे के बाद फरार

On: October 12, 2025 4:18 AM
Follow Us:

देहरादून के शिमला बाईपास रोड पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिष्ट की मौत हो गई, जबकि उनका साथी ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सेंट ज्यूड्स स्कूल के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार निशान माइक्रा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जितेंद्र कार के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कार चालक घटना के बाद फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में शामिल कार मरम्मत के लिए एक वर्कशॉप में लाई गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने वर्कशॉप मालिक वसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। कुछ ही दूरी पर कार को बरामद कर लिया गया है और फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

जितेंद्र सिंह बिष्ट वर्ष 2018 में एबीवीपी से छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। वे सेंट ज्यूड्स चौक के पास ‘श्री गणेश प्रॉपर्टी’ नाम से अपना कार्यालय चलाते थे। शनिवार को उनके दोस्त वासू का जन्मदिन था। इस मौके पर जितेंद्र अपने साथियों ऋतिक, ओमी सजवाण और वैभव रावत के साथ कार्यालय में केक काटने के बाद घर लौटने की तैयारी कर रहे थे।

रात करीब आठ बजे सभी कार्यालय से बाहर निकले, तभी ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि ऋतिक को वेलमेड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फरार चालक की पहचान जल्द की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना की पूरी सच्चाई जानने में जुटी है।

यह भी पढ़ें – UKSSSC Exam Cancelled: समूह ‘ग’ की स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द, तीन महीने के अंदर फिर से आयोजित होगी भर्ती परीक्षा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment