अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की के पॉश इलाके में रईसजादे की दबंगई: ऑफिस जाते वक्त दुकानदार से भिड़ा, गुस्से में की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

On: July 7, 2025 4:25 PM
Follow Us:

रुड़की। शहर के प्रतिष्ठित सिविल लाइंस इलाके में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने मामूली बात पर गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि युवक एक कॉम्प्लेक्स में स्थित अपने ऑफिस जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में उसका पांव एक कांच की शीट से उलझ गया। इस बात को लेकर उसने पहले दुकानदार से जमकर विवाद किया और फिर बेकाबू होकर फायरिंग शुरू कर दी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद

घटना सिविल लाइंस कोतवाली के पास स्थित एक कॉम्प्लेक्स की है, जहां पहली मंजिल पर आरोपी युवक का ऑफिस है। सोमवार दोपहर जब वह अपने ऑफिस पहुंचा, तो मोबाइल केयर सेंटर के बाहर रखी कांच की शीट से उसका पांव उलझ गया। इस बात पर युवक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने पहले दुकानदार और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू की और देखते ही देखते मारपीट करने लगा।

कांच फेंका, फिर की फायरिंग

विवाद बढ़ने पर युवक ने कांच की शीट उठाकर पहली मंजिल से नीचे फेंक दी, जिससे नीचे सड़क पर कांच बिखर गया। इसके बाद उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर पांच राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से कॉम्प्लेक्स में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। दुकानदार और राहगीर दहशत में आ गए और कई लोग दुकानों के भीतर जाकर छिप गए।

हूटर बजाकर फरार हुआ आरोपी

फायरिंग के बाद आरोपी युवक तेजी से नीचे आया और अपनी कार में बैठकर हूटर बजाते हुए मौके से फरार हो गया। इस बीच किसी स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

दुकानदारों में खौफ, कोई कुछ कहने को तैयार नहीं

पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी दुकानदार युवक के डर के कारण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे। सभी दुकानदार यही कहते रहे कि वे तो अभी-अभी दुकान पर पहुंचे हैं और उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि आरोपी की गतिविधियों और फायरिंग की पुष्टि की जा सके।

पहले भी फायरिंग कर चुका है हंगामा

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पर पहले भी इसी तरह के आरोप लग चुके हैं। करीब दो साल पहले उसने सिविल लाइंस क्षेत्र के एक होटल में भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। उस वक्त पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी पिस्टल जब्त की थी। इसके अलावा भी युवक के खिलाफ कई बार विवादों में शामिल होने की शिकायतें मिल चुकी हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें- लद्दाख की तर्ज पर उत्तराखंड में शुरू होगी हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए CM धामी ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment