अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जिलों में आज से आपत्तियों का निपटारा शुरू, 18 जून को होगा अंतिम आरक्षण प्रकाशन

On: June 16, 2025 7:52 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। हरिद्वार को छोड़कर बाकी सभी जिलों में चुनाव की तैयारी के तहत आरक्षण प्रस्तावों के अनंतिम प्रकाशन के बाद प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण आज से शुरू हो रहा है। जिलाधिकारी आज और कल इन आपत्तियों पर सुनवाई कर अंतिम निर्णय लेंगे। इसके बाद 18 जून को आरक्षण प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

तीन हजार से अधिक आपत्तियां दर्ज, ग्रामीणों में असंतोष
राज्य भर से विभाग को अब तक 3000 से अधिक आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। अधिकांश आपत्तियां आरक्षण व्यवस्था को लेकर हैं। कई लोगों ने शिकायत की है कि पिछली बार जिन ग्राम पंचायतों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया था, उन्हें इस बार भी उसी श्रेणी में रखा गया है। इससे ग्रामीणों में असंतोष है। वहीं, कुछ लोगों ने मांग की है कि एससी-एसटी के लिए आरक्षित पंचायतों को सामान्य किया जाए, जबकि कुछ ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण की मांग उठाई है।

आरक्षण शासनादेश के अनुसार: अधिकारी
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पंचायतों का आरक्षण राज्य शासन द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार किया गया है और नियमों के तहत सभी आपत्तियों पर निष्पक्ष निर्णय लिया जाएगा।

सबसे अधिक आपत्तियां ऊधमसिंह नगर से
जिन जिलों से सबसे अधिक आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, उनमें ऊधमसिंह नगर सबसे आगे है। यहां से लगभग 800 से अधिक आपत्तियां दर्ज की गई हैं। इसके अलावा अन्य जिलों से प्राप्त आपत्तियों की संख्या इस प्रकार है:

  • देहरादून: 302
  • अल्मोड़ा: 294
  • पिथौरागढ़: 277
  • चंपावत: 337
  • पौड़ी: 354
  • चमोली: 213
  • रुद्रप्रयाग: 90
  • उत्तरकाशी: 383
  • टिहरी: 297

अब सभी की निगाहें 18 जून पर टिकी हैं, जब संशोधित और अंतिम आरक्षण प्रस्ताव जारी किए जाएंगे। इसके बाद पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment