’गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे सरकार’: देहरादून में बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम संगठन की बड़ी मांग
देहरादून में मुस्लिम सेवा संगठन ने बकरीद की नमाज के बाद चकराता रोड स्थित ईदगाह के बाहर सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई है। संगठन ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति बंद होनी चाहिए और समाज में भाईचारा बना रहना चाहिए।