अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

विकासनगर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: पंचायत चुनाव से पहले 233 पेटी अवैध शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

On: July 19, 2025 10:57 AM
Follow Us:

विकासनगर: उत्तराखंड एसटीएफ ने पंचायत चुनावों से पहले शराब माफिया के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसटीएफ ने कुल 233 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार यह शराब हरियाणा और चंडीगढ़ से उत्तराखंड में तस्करी कर लाई जा रही थी, जिसका इस्तेमाल संभावित रूप से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोटरों को प्रभावित करने के लिए किया जाना था।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने बताया कि उन्हें खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि चुनावों के दौरान शराब की भारी खपत की आशंका है और हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ से अवैध शराब उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों में भेजी जा रही है। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम को सक्रिय किया गया और सघन निगरानी अभियान शुरू किया गया।

शनिवार सुबह एसटीएफ और थाना विकासनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कुल्हाल बैरियर पर चेकिंग के दौरान हरियाणा नंबर की एक पिकअप गाड़ी (HR 61E0364) को रोका। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर 202 पेटी चंडीगढ़ व हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वाहन में सवार दो आरोपियों—रोहतास पुत्र रामचंद्र निवासी मंडाना, भिवानी (हरियाणा) और आनंद पुत्र लखीराम निवासी बड़गांव, करनाल (हरियाणा)—को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गहन पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह शराब विजयपाल नामक व्यक्ति को सप्लाई की जानी थी, जिसने सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला इलाके में अवैध शराब का गोदाम बना रखा है। आरोपियों की निशानदेही पर एसटीएफ ने धर्मावाला चौकी प्रभारी और हरबर्टपुर पुलिस के साथ मिलकर विजयपाल पुत्र बनारसीलाल के आवास पर छापेमारी की। वहां से अतिरिक्त 31 पेटी अवैध शराब बरामद की गई।

इस तरह कुल मिलाकर दो अलग-अलग स्थानों से 233 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई है और तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए आगे की जांच में जुटी है। एसटीएफ की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि शराब माफिया पंचायत चुनाव में अवैध साधनों का उपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस की सख्ती से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया।

यह भी पढें-हल्द्वानी में नाबालिग छात्र ने ताऊ के खाते से उड़ाए दो लाख रुपये, कार खरीदकर हुआ फरार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून के नए जिलाधिकारी आईएएस डॉ. आशीष चौहान मुख्य कोषागार में कार्यभार ग्रहण करते हुए

देहरादून को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व: IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाला जिलाधिकारी का कार्यभार, सविन बंसल भेजे गए सचिवालय

हल्द्वानी में मीडिया सेंटर का शिलान्यास और खटीमा में दीदी की लाइब्रेरी का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का कुमाऊं दौरा: मीडिया जगत को मिला ₹6.75 करोड़ का हाईटेक सेंटर, सीमांत क्षेत्र में गूंजी विकास की गूंज

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के मुख्य ऐतिहासिक भवन का दृश्य, जहाँ सामने लगे एक लकड़ी के बोर्ड पर हिंदी में '४ माह बाद आज से पुनः खुला' और नई प्रवेश दरें ₹100 लिखी हैं, और परिसर में पर्यटक घूम रहे हैं।

देहरादून: 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुला FRI, पर्यटकों को देना होगा दोगुना शुल्क, जानें नई दरें

देहरादून के डालनवाला कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाहर लापता जूडो खिलाड़ी कार्तिकेय मिश्रा का पोस्टर हाथ में लिए पुलिसकर्मी और रोते हुए परिजन

देहरादून में सनसनी: जूडो प्रतियोगिता खेलने आया 12 वर्षीय कार्तिकेय लापता, कौशांबी से आया था खिलाड़ी, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार और डिजिटल बोर्ड पर ₹100 के पार पेट्रोल की नई कीमतें

उत्तराखंड में तेल की कीमतों में भारी उछाल: देहरादून समेत कई शहरों में पेट्रोल ₹100 के पार, जानें आज के नए रेट

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Leave a Comment