Demo

ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भी शादी कर ली है, इस वजह से ही ग्लेन मैक्सवेल RCB के पहले मुकाबले में मौजूद नहीं रहे। मैक्सवेल के द्वारा भारतीय मूल की विनी रमन के साथ विवाह रचाया गया है। ग्लेन मैक्सवेल और विनी को जयमाला का एक वीडियो भी अब सामने आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ग्लेन मैक्सवैल और विनी रमन की शादी में हुई जयमाला के वीडियो में मैक्सवेल का बेहद मजेदार और फनी अंदाज देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में जब मैक्सवेल विनी को जय माला पहनाने आते हैं, तो एक खास अंदाज में नृत्य करते हुए तथा थिरकते हुए उन्हें माला पहनाते हैं, देखें वीडियो।

ग्लेन मैक्सवैल के इस अंदाज को फैंस के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया जा रहा है और शेयर भी किया जा रहा है। आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल ने तमिल परंपराओं के अनुसार अपना विवाह रचाया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली से मिली हार के बाद रोहित शर्मा पर लग गया 12 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है कारण

विनी रमन एक तमिल परिवार से आती हैं और इस शादी में भी तमिल संस्कृति और विवाह पद्धति का बोलबाला देखने को मिला और दोनों ने हिंदू संस्कृति के अनुसार अपना विवाह रचाया।

Share.
Leave A Reply