Demo

उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami को बड़ी हार का सामना करना पड़ा, इसके बाद भी पार्टी नेतृत्व के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जताया गया और अब मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami को चुनाव लड़ कर फिर से विधानसभा में आना होगा। उत्तराखंड में होने वाले उप चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, ऐसे में जहां चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, तो वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी चंपावत से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है और अब कांग्रेस के द्वारा भी अपना प्रत्याशी चंपावत से उतार दिया गया है।

आज कांग्रेस के द्वारा ऐलान किया गया कि मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के खिलाफ एक महिला चेहरे को खड़ा किया है। पार्टी नेतृत्व के द्वारा लंबे सोच विचार के बाद चंपावत में निर्मला गहतोड़ी के नाम का ऐलान किया है। आपको बता दें कि निर्मला गहतोड़ी कांग्रेस की जिला अध्यक्ष भी रह चुकी है।

ये भी पढ़ें : इस महिला sub inspector ने शादी से पहले अपने ही मंगेतर को लिया हिरासत में, जानिए क्या है पूरा मामला।

आपको बता दें कि चंपावत जिले में उपचुनाव 31 मई को होने हैं। यहां से भारतीय जनता पार्टी के कैलाश गहतोड़ी को 2022 विधानसभा चुनाव में जनता ने चुनकर विधायक बनाया था, लेकिन कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने का फैसला लिया और अब इस सीट पर उपचुनाव होंगे और उसमें मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला जोड़ी से होगी।

Share.
Leave A Reply