अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नैनीताल में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को कुचला, एक की हालत नाजुक

On: December 25, 2025 6:45 AM
Follow Us:

नैनीताल शहर के तल्लीताल क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया। फांसी गधेरा इलाके में हुई इस दर्दनाक घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चढ़ाई वाले रास्ते पर तेज गति से आ रही एक कार ने सड़क किनारे जा रहे तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग वाहन के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वाहन चालक और उसका साथी मौके से फरार हो चुके थे।
स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह वाहन के नीचे फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में तीनों का इलाज जारी है, जबकि बिहारी लाल नामक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, हरी नगर निवासी बिहारी लाल, पप्पू और राजेश लाल गुरुवार सुबह पेंटिंग का काम करने के लिए राज भवन मार्ग स्थित आर्मी गेस्ट हाउस जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने चढ़ाई में तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर मारने के बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका और तीनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया।
हादसे के बाद चालक और उसका साथी कार को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन एक पुलिसकर्मी चला रहा था।
सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि हादसे में घायल बिहारी लाल की स्थिति गंभीर है। पुलिस ने चालक और उसके साथी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है और मामले की जांच तेजी से की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

उत्तराखंड आफत की बारिश: धारचूला में पुल बहा, चीन सीमा से संपर्क पूरी तरह कटा; जनजीवन अस्त-व्यस्त

Pushkar Singh Dhami completes 5 years as Uttarakhand Chief Minister, highlighting major decisions including UCC, anti-copying law, land law and women's reservation.

Pushkar Singh Dhami 5 Years: मुख्यमंत्री के रूप में पूरे हुए पांच साल, 9 जुलाई को बनाएंगे नया रिकॉर्ड!

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खुली पोल: पहली बारिश में ही उभरे गहरे गड्ढे, पिलर में दरारें आने से बढ़ी दहशत

Uttarakhand police investigating a crime scene outside a liquor shop at night in Raipur Dehradun after a firing incident

देहरादून में खूनी संघर्ष: शराब ठेके के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक लहूलुहान; इलाके में हड़कंप

dehradun-dalanwala-attack-news

​देहरादून के डालनवाला में खूनी संघर्ष: युवक पर तलवार और खुखरी से जानलेवा हमला, ईसी रोड पर मची सनसनी

A car trapped in a large road cave-in on the Delhi-Dehradun Expressway with NHAI officials and repair machinery at the scene.

​दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे निर्माण में बड़ी लापरवाही: सड़क धंसने पर NHAI का कड़ा रुख, प्रोजेक्ट मैनेजर समेत दो अधिकारी निलंबित, निर्माण कंपनी को नोटिस

Leave a Comment