अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजे घोषित, लालकुआं को मिला विशेष सम्मान

On: July 17, 2025 8:17 AM
Follow Us:

देशभर में साफ-सफाई और नगर प्रबंधन के प्रदर्शन को लेकर किए गए स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजयी शहरों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए।

उत्तराखंड के लिहाज से परिणाम मिले-जुले रहे। देहरादून नगर निगम को इस बार 62वीं रैंक प्राप्त हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में कुछ बेहतर मानी जा रही है। हालांकि हरबर्टपुर नगर पालिका तीन स्थान नीचे खिसक गई और अब 53वें स्थान पर आ गई है। चिंता की बात यह रही कि हरबर्टपुर अभी तक पूरी तरह खुले में शौच से मुक्त नहीं हो पाया है और न ही उसे ‘कूड़ा मुक्त शहर’ की स्टार श्रेणी में कोई मान्यता मिली।

राज्य के अन्य शहरों की रैंकिंग पर नजर डालें तो पिथौरागढ़ ने 177वीं, कोटद्वार ने 232वीं, हल्द्वानी ने 291वीं, हरिद्वार ने 363वीं और अल्मोड़ा ने 907वीं रैंक हासिल की। इस बीच, लालकुआं नगर ने स्वच्छता के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा और राष्ट्रपति द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि नगर प्रशासन और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में मानसून हुआ और भी सक्रिय, आज इन पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment