अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

शैलेश मटियानी पुरस्कार: उत्तराखंड के 13 शिक्षक सम्मानित, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे वितरण

On: September 3, 2025 9:43 AM
Follow Us:

देहरादून। आगामी 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार प्रदेश के 13 उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय योगदान और श्रेष्ठ शिक्षण कार्यों के लिए शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार-2024 से सम्मानित करेगी। इस पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में प्राथमिक, माध्यमिक, प्रशिक्षण संस्थान एवं संस्कृत शिक्षा से जुड़े शिक्षक शामिल हैं। इन शिक्षकों के नामों की आधिकारिक घोषणा शासन द्वारा 10 मार्च, 2025 को की गई थी।

पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन राजभवन सभागार में होगा, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

चयनित शिक्षकों में छह महिला शिक्षिकाएं भी शामिल हैं, जिन्हें उनकी निष्ठा, परिश्रम और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षक

प्रारंभिक शिक्षा श्रेणी

पौड़ी : डॉ. यतेंद्र प्रसाद गौड़, जूनियर हाईस्कूल लालबांग, दुगड्डा

चमोली : रंभा शाह, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मरोड़ा, गैरसैंण

उत्तरकाशी : मुरारी लाल राणा, प्राथमिक विद्यालय बढेथी

हरिद्वार : ठाट सिंह, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झबरेडीकला

टिहरी : रजनी ममगाईं, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुनिकीरेती, नरेंद्रनगर

रुद्रप्रयाग : मिली बागड़ी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पौंठी, जखोली

चंपावत : नरेश चंद्र, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम, लोहाघाट

पिथौरागढ़ : दीवान सिंह कठायत, प्राथमिक विद्यालय उड़ियारी, बेरीनाग

अल्मोड़ा : डॉ. विनीता खाती, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गाड़ी, ताड़ीखेत

माध्यमिक शिक्षा श्रेणी

पौड़ी : पुष्कर सिंह नेगी, प्रधानाचार्य, इंटर कालेज सुरखेत

उत्तरकाशी : गीतांजलि जोशी, प्रवक्ता, राजकीय इंटर कालेज डुंडा

देहरादून : डॉ. सुनीता भट्ट, प्राचार्य, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून

चंपावत : प्रकाश चंद्र उपाध्याय, सहायक अध्यापक, राजकीय इंटर कालेज बापरू

अल्मोड़ा : दीपक चंद्र बिष्ट, प्रवक्ता, राजकीय इंटर कालेज शेर, ताड़ीखेत

प्रशिक्षण संस्थान श्रेणी

पिथौरागढ़ : राजेश कुमार पाठक, प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डीडीहाट

संस्कृत शिक्षा श्रेणी

हरिद्वार : डॉ. बलदेव प्रसाद चमोली, प्रवक्ता, ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, हरिद्वार

सम्मान का महत्व

शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार उत्तराखंड के उन शिक्षकों को दिया जाता है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा की अलख जगाई और विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित किया। यह सम्मान न केवल शिक्षकों की मेहनत को मान्यता देता है, बल्कि समाज में शिक्षा की भूमिका को और भी सशक्त बनाता है।

यह भी पढें- देहरादून में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा : ओएनजीसी के जनरल मैनेजर से 7.39 करोड़ की ठगी, एसटीएफ ने आरोपी को दबोचा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment