अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

श्रीनगर गढ़वाल: आर्मी कैंप में हार्ट अटैक से हुई जवान की मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

On: July 22, 2025 9:07 AM
Follow Us:

पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर क्षेत्र निवासी राइफलमैन लोकेंद्र प्रताप का मंगलवार सुबह अलकेश्वर घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 26 वर्षीय लोकेंद्र की मौत कोटद्वार के गबर सिंह आर्मी कैंप, कौड़िया में अचानक हार्ट अटैक से हो गई थी। अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा। परिजनों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

कटाखोली गांव (पट्टी चलणस्यूं) निवासी लोकेंद्र प्रताप आठ साल पहले गढ़वाल राइफल्स की 21वीं बटालियन में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में थी। हाल ही में वह प्रशिक्षण के लिए कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप आए हुए थे।

बताया गया कि रविवार रात वे भोजन के बाद सो गए थे, लेकिन सोमवार सुबह जब वह नहीं उठे तो साथी सैनिकों को चिंता हुई। जांच करने पर वह अचेत अवस्था में पाए गए। उन्हें तत्काल बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दुखद पहलू यह रहा कि लोकेंद्र की शादी अभी आठ जून को ही हुई थी। मौत की सूचना मिलते ही उनके माता-पिता, भाई-भाभी और अन्य परिजन बेसुध होकर कैंप पहुंचे। परिवार का कहना है कि रविवार रात ही लोकेंद्र की घरवालों से फोन पर बात हुई थी, किसी को इस अनहोनी की कल्पना तक नहीं थी।

लोकेंद्र प्रताप की असमय मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर है। गांव से लेकर पूरे सैन्य दल में उनके निधन को लेकर गहरा दुःख व्यक्त किया गया है।

यह भी पढें- उत्तराखंड: त्रियुगीनारायण को वैदिक पर्यटन ग्राम बनाएगी सरकार, पर्यटन मंत्री ने विकास कार्यों को लेकर दिए निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment