अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में सेक्सटॉर्शन गिरोह का खुलासा, राजस्थान का ठग गिरफ्तार, बुजुर्ग से 25 लाख की ठगी

On: July 3, 2025 7:17 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून में बड़ी साइबर ठगी का खुलासा करते हुए सेक्सटॉर्शन गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी राजस्थान के टोंक जिले का रहने वाला सल्लू है, जो खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने देहरादून निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति को पहले वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया और फिर उन्हें महिला की अश्लील वीडियो में फंसा दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर बुजुर्ग को धमकाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 25 लाख रुपये ऐंठ लिए।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरोह का काम करने का तरीका बेहद शातिराना है। पहले यह लोग सोशल मीडिया या कॉल के माध्यम से टारगेट से संपर्क करते हैं, फिर उन्हें अश्लील वीडियो कॉल में फंसाकर मानसिक दबाव बनाते हैं। डर और बदनामी के डर से पीड़ित से मोटी रकम वसूली जाती है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने ठगी से मिले पैसे को कई फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर किया था। उसने करीब 30 से 40 फर्जी खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम अलग-अलग खातों में भेजी। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, आठ पासबुक, चार डेबिट कार्ड और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं।

एसटीएफ को गिरोह के अन्य दो सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिली है, जिनके खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुट गई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या संदिग्ध वीडियो कॉल से सतर्क रहें और ऐसी घटनाओं की तुरंत शिकायत करें।

यह भी पढें- भटवाड़ी में गंगोत्री हाईवे का हिस्सा धंसा, यात्रियों का रेस्क्यू जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

Leave a Comment