अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

क्लेमेंटाउन में MDDA की सील संपत्ति का सौदा कर लाखों रुपए की धोखाधड़ी, मुकदमा हुआ दर्ज

On: March 5, 2022 6:06 AM
Follow Us:

क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी दंपति सहित तीन लोगों ने एमडीडीए की सील संपत्ति को बेचकर पीड़ित के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर डाली. कोर्ट के आदेश के बाद आरोपियों के खिलाफ थाना क्लेमेंटाउन में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है.

राकेश कुमार निवासी सोसाइटी एरिया क्लेमेंटाउन ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिसंबर 2021 में सुरेंद्र चंद्र, पत्नी सुषमा देवी और फिरोज खान निवासी मोहब्बेवाला से उनका सौदा मोहब्बेवाला स्थित एक जमीन के लिए 18 लाख में तय हुआ था. राकेश कुमार को जमीन पसंद आने के बाद बयाने के तौर पर आरोपियों को पांच लाख रुपए दे दिए. लेकिन जब जनवरी 2022 में राकेश कुमार ने जमीन की रजिस्ट्री करवानी चाही तो पता चला कि जिस जमीन का सौदा तय किया गया था, उस जमीन का एमडीडीए ने ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया हुआ है साथ ही संपत्ति सील की गई है.

यह भी पढ़े – मेरठ में हुआ दर्दनाक हादसा,सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में लगी आग

जब राकेश कुमार द्वारा आरोपियों से अपने रुपए वापस मांगे गए तो पहले वो लोग टालमटोल करने लगे. उसके बाद रुपए न देने के नाम पर धमकी देना शुरू कर दिया. थाना क्लेमेंटाउन प्रभारी दिनेश कठैत ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी सुरेंद्र चंद्र, पत्नी सुषमा देवी और फिरोज खान के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. साथ ही पुलिस द्वारा मामले में जांच शुरू कर दी गई है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मसूरी की माल रोड पर ओलावृष्टि के बाद बिछी सफेद चादर और छाता लेकर चलते लोग

उत्तराखंड में मौसम का तांडव: अप्रैल में दिसंबर जैसी ठंड, देहरादून-मसूरी में भारी ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित

देहरादून पुलिस की हिरासत में आरोपी युवक और बजरंग दल के कार्यकर्ता |

देहरादून में ‘पहचान’ बदलकर बेटियों से छल: रेस्टोरेंट में अभद्रता कर रहे चार युवक दबोचे, कलावा बांधकर नशीली दवा खिलाने का भी मामला सामने आया

देहरादून में रक्षा अनुसंधान विद्यालय का नाम बदलने पर स्कूल गेट के बाहर प्रदर्शन करते अभिभावक और पुलिस बल।

देहरादून: रातोंरात बदला स्कूल का ‘नाम और निशान’, सुबह पहुंचे बच्चे तो टीचर भी मिले नए; गेट पर भड़के अभिभावक, जमकर काटा बवाल

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

Leave a Comment