अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड की सियासी हलचल के बीच पीएम मोदी से मिले राज्यपाल गुरमीत सिंह, जानें किन मुद्दों पर हुई बातचीत

On: March 19, 2025 10:29 AM
Follow Us:

उत्तराखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कई अन्य विधायकों ने दिल्ली का रुख किया है। हालाँकि, आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री धामी शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं, लेकिन उनके दौरे को लेकर राजनीतिक अटकलें जोरों पर हैं।

इसी दौरान, उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक बुधवार, 19 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे प्रधानमंत्री के आवास पर हुई। इस मुलाकात में राज्यपाल ने उत्तराखंड राजभवन के डिजिटल व तकनीकी नवाचारों से संबंधित “गवर्नर डिजिटल हब” का संस्करण प्रधानमंत्री को भेंट किया। साथ ही, मार्गदर्शन पर आधारित AI संचालित चैटबॉट “इंटरनल गुरु” की ब्रोशर भी प्रस्तुत की गई।

राज्यपाल ने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि उनके उत्तराखंड दौरों से प्रदेश में पर्यटन और धार्मिक संस्कृति को बढ़ावा मिला है, जिसका सकारात्मक प्रभाव तुरंत देखने को मिला। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इन दौरों से प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड के विधायकों और मंत्रियों का दिल्ली दौरा जारी है। कई मंत्री और विधायक भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार हो सकता है। कुछ नए चेहरों को मंत्री पद मिलने की संभावना जताई जा रही है, तो वहीं कुछ वर्तमान मंत्रियों को निराशा भी हाथ लग सकती है। इस सियासी उठापटक के बीच सभी की निगाहें अब मुख्यमंत्री धामी के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

यह भी पढें- हरिद्वार में भक्ति के रंग में रंगे हनी सिंह, नशे के खिलाफ किया जागरूक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment