अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“रुड़की नगर निगम के इंजीनियर से 20 लाख की मांग कर रहा था युवक, ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार”

On: July 31, 2025 8:09 AM
Follow Us:

रुड़की: हरिद्वार जिले की रुड़की पुलिस ने एक बड़ी ब्लैकमेलिंग साजिश का भंडाफोड़ किया है। नगर निगम में तैनात लिपिक से 20 लाख रुपये की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए 50 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है।

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने सिविल लाइन कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नगर निगम में लिपिक पद पर कार्यरत राजीव भटनागर ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि करीब 10–12 दिन पहले, जब वह नगर निगम कार्यालय में सहायक अभियंता (AE) प्रेम कुमार शर्मा के साथ बैठे थे, तभी हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति उनसे मिलने आया।

गुप्त रिकॉर्डिंग बनाकर रची साजिश

राजीव भटनागर के मुताबिक, उस व्यक्ति ने बातचीत के दौरान नगर निगम में ठेकेदारी को लेकर चर्चा छेड़ी और चुपचाप बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। आरोप है कि उस वीडियो को बाद में एडिट कर जेई गुरुदयाल को दिखाया गया, जिससे AE और JE दोनों घबरा गए।

ठेकेदार ने किया खुलासा, मांगे गए थे 20 लाख

शिकायतकर्ता के अनुसार, मौके पर मौजूद ठेकेदार निखिल वर्मा ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जानकारी जुटाई और बताया कि आरोपी 20 लाख रुपये की मांग कर रहा है। काफी बातचीत के बाद सौदा 16 लाख में तय हुआ और आरोपी ने रात को दिल्ली-हरिद्वार रोड पर स्थित कोर कॉलेज अंडरपास पर मिलने को कहा।

पुलिस ने रची रणनीति, फिर ऐसे फंसा आरोपी

राजीव भटनागर ने पूरी जानकारी पुलिस को दी और 50 हजार रुपये लेकर पुलिस टीम के साथ बताई गई लोकेशन पर पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद आरोपी से खुद वादी ने व्हाट्सएप कॉल की, जिस पर आरोपी ने अपना नया स्थान — शांतरशाह अंडरपास — बताया।

रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी

पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शांतरशाह अंडरपास पर जाल बिछाया और आरोपी को 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से बरामद की गई रकम वही थी, जो शिकायतकर्ता ने दी थी।

आरोपी को भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस ब्लैकमेलिंग गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पर्दाफाश किया जा सके।

यह भी पढें- अब मसूरी आने से पहले करना होगा ऑनलाइन पंजीकरण, तैयार हुआ नया पोर्टल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment