अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश में सड़क निर्माण को लेकर हंगामा, मेयर और कांग्रेस नेता के बीच तीखी बहस, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

On: July 5, 2025 10:37 AM
Follow Us:

ऋषिकेश (देहरादून)। शहर के परशुराम चौक से लेकर सत्संग भवन गंगानगर तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर शनिवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मेयर शंभू पासवान और कांग्रेस नेता दीपक जाटव के बीच मौके पर जमकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दीपक जाटव ने मेयर के वाहन को घेर लिया और उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। हालात तनावपूर्ण होते देख पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा, जिसके बाद किसी तरह भीड़ को नियंत्रित कर मेयर को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए जेसीबी द्वारा तय सीमा से अधिक खुदाई कर दी गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे राहगीरों और क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया, जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा।

विवाद उस समय और बढ़ गया जब कांग्रेस नेता दीपक जाटव स्थानीय लोगों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे और मेयर से वर्क ऑर्डर की कॉपी दिखाने की मांग की। मेयर शंभू पासवान के मौके पर पहुंचने पर लोगों ने समस्याओं को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच जब वर्क ऑर्डर की कॉपी नहीं दिखाई गई तो लोगों का आक्रोश और बढ़ गया।

दीपक जाटव और मेयर के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिसके बाद स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मेयर को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला।

इस दौरान दीपक जाटव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में बिना टेंडर और वर्क ऑर्डर के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि लाखों रुपये की मिट्टी का उठान कर उसे बेच दिया गया है। जाटव ने सवाल उठाया कि अगर कार्य पूरी तरह वैध था तो मेयर मौके पर ही दस्तावेज दिखाकर लोगों को संतुष्ट क्यों नहीं कर सके?

वहीं, मेयर शंभू पासवान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वर्क ऑर्डर और संबंधित दस्तावेज नगर निगम कार्यालय में मौजूद हैं, जिन्हें कोई भी जाकर देख सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य पूरी तरह नियमानुसार किया जा रहा है और बिना टेंडर व वर्क ऑर्डर के कोई भी कार्य नहीं कराया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले को शांत कराने में सफल रही, लेकिन स्थानीय लोगों में नाराजगी अभी भी बनी हुई है। लोग जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं ताकि बारिश के मौसम में उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढें- टिहरी डोबरा-चांठी में भीषण हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, एसडीआरएफ ने चालक को सुरक्षित निकाला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

Leave a Comment