अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को बड़ी कामयाबी: देश की सबसे लंबी रेल सुरंग समय से पहले बनकर तैयार, हिमालय में पहली बार टीबीएम तकनीक का इस्तेमाल

On: September 8, 2025 10:45 AM
Follow Us:

Doon prime:

उत्तराखंड में चल रही महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। देवप्रयाग और जनासू के बीच 14.57 किलोमीटर लंबी भारत की सबसे बड़ी रेल सुरंग का निर्माण तय समय से करीब सवा साल पहले पूरा कर लिया गया है। यह सुरंग 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का अहम हिस्सा है, जिसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस सुरंग का निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) और एलएंडटी (L&T) की साझेदारी में किया गया है। सबसे खास बात यह है कि पहली बार हिमालयी क्षेत्र में सुरंग निर्माण के लिए अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीन (TBM) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो इस परियोजना को तकनीकी दृष्टि से भी ऐतिहासिक बनाता है।

टीबीएम ऑपरेटर बलजिंदर सिंह और राम अवतार सिंह राणा ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जिनमें सबसे बड़ी चुनौती एक अप्रत्याशित भूस्खलन थी। उस स्थिति में टीबीएम को सामान्य 50-60 हजार किलो न्यूटन के बजाय 1.3 लाख किलो न्यूटन की ताकत से चलाना पड़ा। इस मुश्किल घड़ी में टीम ने लगातार 10 दिन तक 12-12 घंटे की दो शिफ्टों में काम कर मशीन को चलाए रखा।

यह कार्य 16 अप्रैल 2025 को तय समय से 12 दिन पहले सफलता पूर्वक पूर्ण कर लिया गया। सुरंग के डाउनलाइन हिस्से (13.09 किमी) का कार्य जून 2025 में पूरा किया गया, जिसे चंद्रभान भगत और संदीप मिश्रा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। एलएंडटी के अनुसार, कुल 30 किलोमीटर सुरंग निर्माण में से लगभग 70% हिस्सा TBM से और शेष 30% ड्रिल एंड ब्लास्ट तकनीक से बनाया गया है।

यह परियोजना ना केवल उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को मजबूती देगी, बल्कि पूरे देश के लिए इंजीनियरिंग का एक नया कीर्तिमान भी स्थापित कर चुकी है।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment