अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, बहुमंजिला भवन जमींदोज; कई अवैध निर्माण सील

On: August 19, 2025 6:49 AM
Follow Us:

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश में अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सोमवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने न्यू आवास विकास कॉलोनी (बीरभद्र रोड) स्थित एक बहुमंजिला इमारत ‘हरि रेजीडेंसी’ को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह भवन दुष्यंत सेठी द्वारा नियमों को दरकिनार कर तैयार किया गया था।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने साफ संदेश देते हुए कहा कि अब अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले आवश्यक स्वीकृति लेना अनिवार्य है, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

कई स्थानों पर चला बुलडोजर

ऋषिकेश की बड़ी कार्रवाई के अलावा देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में भी एमडीडीए ने अवैध निर्माणों पर शिकंजा कसा। रूपनगर (बद्रीपुर) में शोक कुकसाल द्वारा की गई करीब 5 बीघा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं छिद्दरवाला में भूषण कुमार के अवैध व्यावसायिक निर्माण और ऋषि विहार (देहरादून) में नज़ीर अहमद के व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान कई बार ध्वस्तीकरण को रोकने की कोशिशें हुईं, फोन कॉल्स तक आए, लेकिन एमडीडीए की टीम अपने निर्धारित प्लान पर डटी रही और बिना दबाव के कार्रवाई पूरी की।

टीम रही शामिल

इस अभियान में सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, शशांक सक्सेना, राजेंद्र बहुगुणा, प्रमोद मेहरा, निशांत कुकरेती के साथ अवर अभियंता अभिजीत थलवाल और प्रवेश नौटियाल आदि शामिल रहे।

अवैध निर्माण पर नहीं होगी रियायत: तिवारी

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट कहा कि विकास प्राधिकरण का उद्देश्य सुव्यवस्थित, सुरक्षित और टिकाऊ शहरी वातावरण तैयार करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी अवैध निर्माणों पर इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

“किसी भी प्रकार की नियमों की अवहेलना अब स्वीकार्य नहीं है। नागरिक निर्माण कार्य शुरू करने से पहले विधिवत अनुमति लें और कानून का पालन करें।” – बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष एमडीडीए

यह भी पढें- Accident: हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दंपती की मौत; ड्राइवर मौके से फरार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंकिता भंडारी केस से जुड़े विवाद में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार; कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर भेजा जेल

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में नाइट स्टे पर लगा ब्रेक; ढिकाला और दुर्गादेवी जोन में सफारी भी पूरी तरह बंद, जानिए क्या है वजह

मुकेश अंबानी पहुंचे बदरीनाथ धाम: भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन, मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपये का बड़ा दान

मसूरी में सनसनी: होमस्टे में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से निकल रहा था खून, जांच में जुटी पुलिस

​कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज का जन्मोत्सव: सुबह 5 बजे खुले कपाट, उमड़ा आस्था का महासैलाब; हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजी घाटी

देहरादून मर्डर मिस्ट्री: भुड्डी गांव में अधिवक्ता सोहेल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, सगे छोटे भाई ने ही रची थी खूनी साजिश

Leave a Comment