अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश: ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप करते हुए विदेशी महिला ने गंगा में लगाई डुबकी, वीडियो हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर शुरू हुई तीखी बहस

On: October 23, 2025 4:24 AM
Follow Us:

ऋषिकेश में एक विदेशी महिला का गंगा में डुबकी लगाते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लक्ष्मण झूला पुल के पास का है। वीडियो में महिला बेहद कम कपड़ों में ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप करते हुए गंगा में उतरती नजर आ रही है। इस दृश्य को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

पिछले 24 घंटे से यह वीडियो इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर लगातार शेयर किया जा रहा है। कई लोग इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर आपत्ति जता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला बता रहे हैं। इसको लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।

मामले को लेकर पुलिस ने कहा है कि अब तक किसी ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और इसकी सत्यता की पुष्टि की जा रही है। थाना अध्यक्ष संतोष पैथवाल ने भी कहा कि फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर जानकारी जुटा रही है और जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो तीन से चार दिन पुराना है, लेकिन इसके वायरल होने के बाद से तीर्थनगरी में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें Roorkee News: पटाखे फोड़ने पर युवक पर फेंका गया तेजाब एक गंभीर रूप से झुलसा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

Leave a Comment