अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, मुख्यमंत्री धामी ने की विशेष पूजा-अर्चना में सहभागिता

On: October 23, 2025 6:43 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के पवित्र धामों में से एक श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज गुरुवार सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना के साथ शीतकाल के लिए विधिवत रूप से बंद कर दिए गए। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल गूंज उठा, जब तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं ने ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ बाबा केदार की विदाई की।

कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह चार बजे से ही आरंभ हो गई थी, जिसमें वैदिक परंपराओं के अनुसार विशेष अनुष्ठान और रूद्राभिषेक किया गया। कपाट बंद होने की इस पावन घड़ी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, और बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय थपलियाल सहित बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहितगण और श्रद्धालु मौजूद रहे।

कपाट बंद होने के बाद बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हुई। डोली का प्रथम पड़ाव रामपुर में रहेगा, जबकि कल डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 अक्टूबर को बाबा की डोली ऊखीमठ में अपने गद्दीस्थल पर विराजमान होगी, जहां शीतकालीन पूजन-अर्चना संपन्न की जाएगी।

हर साल की तरह इस बार भी बाबा केदारनाथ की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम रहीं, लेकिन विश्वास यही कि “बाबा केदार अगले वर्ष पुनः धाम में दर्शन देंगे।”

यह भी पढ़ें –ऋषिकेश: ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप करते हुए विदेशी महिला ने गंगा में लगाई डुबकी, वीडियो हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर शुरू हुई तीखी बहस

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

Leave a Comment