अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: अलकनंदा नदी में गिरा टेंपो-ट्रेवलर, एक ही परिवार के 17 लोग थे सवार, दो की मौत, कई अब भी लापता

On: June 26, 2025 6:35 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के पास श्रद्धालुओं से भरी एक टेंपो-ट्रेवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। वाहन में चालक समेत कुल 19 लोग सवार थे, जिनमें 17 यात्री एक ही परिवार के थे। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं और 10 लोग अब भी लापता हैं।

दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी यात्री राजस्थान के उदयपुर जिले के रहने वाले हैं और चारधाम यात्रा पर निकले थे। ये सभी केदारनाथ दर्शन के बाद बदरीनाथ के लिए रवाना हुए थे कि रास्ते में घोलतीर के समीप यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों को मौके पर रवाना किया गया।

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर उच्चस्तरीय उपचार के लिए भेजा गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार अब तक कुल नौ लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें दो की मृत्यु हो चुकी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।

लापता यात्रियों की तलाश में तेज सर्च ऑपरेशन

दुर्घटना के बाद से लापता यात्रियों की तलाश में अलकनंदा नदी में व्यापक स्तर पर खोज अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के समय तीन लोग टेंपो-ट्रेवलर से बाहर छिटक गए थे, जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं शेष यात्री नदी की तेज धार में बह गए। हादसे का एक शव शिवपुरी तक बहकर पहुंचा, जिसे SDRF ने बरामद किया।

बहाव और भूगोल बनी चुनौती

तेज बहाव और दुर्गम भू-स्थान के कारण राहत कार्यों में काफी कठिनाई आ रही है। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और भय का माहौल बना हुआ है।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “रुद्रप्रयाग जिले में टेंपो-ट्रेवलर के नदी में गिरने की खबर अत्यंत दुःखद है। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मैं लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और ईश्वर से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।”


घायल यात्रियों की सूची

  1. दीपिका सोनी – निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान, उम्र 42 वर्ष
  2. हेमलता सोनी – निवासी प्रताप चौक, गोगुंडा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष
  3. ईश्वर सोनी – निवासी ई-202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, गुजरात, उम्र 46 वर्ष
  4. अमिता सोनी – निवासी बिल्डिंग नं. 3, मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष
  5. भावना सोनी – निवासी ई-202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, गुजरात, उम्र 43 वर्ष
  6. भव्य सोनी – निवासी ई-202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, गुजरात, उम्र 7 वर्ष
  7. पार्थ सोनी – निवासी राजगढ़, मध्यप्रदेश, उम्र 10 वर्ष
  8. सुमित कुमार (चालक) – निवासी बैरागी कैंप, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष

हादसे के कारणों की जांच जारी है, और प्राथमिक रूप से वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक भारतीय महिला और एक हलवाई के पास रखे घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जिन पर नई दरें 913 और 1883 रुपये लिखी हैं।

​बड़ी खबर: आज से महंगा हुआ रसोई गैस, घरेलू सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल पर ₹115 की भारी बढ़ोत्तरी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

UPSC 2025 topper Anuj Agnihotri celebrating with family and media after securing AIR 1

UPSC CSE 2025 Final Result: कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप, टॉप 10 में 3 बेटियों का जलवा; यहाँ देखें पूरी टॉपर लिस्ट

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment