अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

भ्रष्टाचार पर सीएम धामी का सख्त एक्शन: विजिलेंस की कार्रवाई में आई तेजी, इंटरनेट पर ट्रेंड हुआ ‘धामी स्ट्राइक ऑन करप्शन’

On: July 18, 2025 7:02 AM
Follow Us:

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाए गए सख्त रुख का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। उन्होंने विजिलेंस विभाग को भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसी के तहत बीते साढ़े चार वर्षों में विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 71% मामलों में आरोपियों को दोषी सिद्ध कर सजा दिलवाई है।

भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत विजिलेंस लगातार सक्रिय है। आम लोगों की शिकायतों को आसानी से दर्ज करने के लिए टोल फ्री नंबर 1064 भी जारी किया गया है, जिससे कोई भी नागरिक भ्रष्टाचार की सूचना आसानी से दे सकता है। मुख्यमंत्री की इस निर्णायक कार्यशैली के चलते सोशल मीडिया पर भी ‘धामी स्ट्राइक ऑन करप्शन’ खूब ट्रेंड कर रहा है।

हर साल बढ़ी कार्रवाई की रफ्तार

विजिलेंस द्वारा दर्ज मामलों और गिरफ्तारी के आंकड़े यह दर्शाते हैं कि सरकार की सख्ती का असर जमीन पर दिख रहा है। वर्ष 2021 में जहां केवल 7 गिरफ्तारियां हुई थीं, वहीं 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 38 तक पहुंच गया। इससे यह साबित होता है कि राज्य में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जा रही है।

वर्षगिरफ्तारियांफैसलेसजा
2021070202
2022150301
2023201816
2024381307
202514 (अब तक)0302

इन अफसरों पर गिरी गाज

विजिलेंस की सक्रियता के तहत विभिन्न विभागों के कई अधिकारियों पर शिकंजा कसा गया है। इनमें नैनीताल में लोनिवि के सहायक अभियंता, देहरादून के हरबर्टपुर में तैनात सब स्टेशन के जूनियर इंजीनियर, रामनगर (नैनीताल) में एलआईयू के उप निरीक्षक और मुख्य आरक्षी, काशीपुर में रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक, हरिद्वार के खंड शिक्षा अधिकारी, देहरादून के जीएसटी विभाग में कार्यरत सहायक आयुक्त और रुद्रपुर के जिला आबकारी अधिकारी शामिल हैं।

सीएम के निर्देश से और सख्त हुई सतर्कता

मुख्यमंत्री धामी ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि किसी भी आरोपी अधिकारी को अंतिम निर्णय आने तक पूर्व की जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण पद न दिया जाए। साथ ही ट्रैप मामलों में अभियोजन की प्रक्रिया को भी तेज करने को कहा गया है।

सोशल मीडिया पर जनता की सराहना

मुख्यमंत्री धामी की भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को इंटरनेट मीडिया पर व्यापक समर्थन मिल रहा है। ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर #DhamiStrikeOnCorruption ट्रेंड करता रहा, जिसमें आम लोगों ने मुख्यमंत्री की नीति और विजिलेंस की कार्यशैली की प्रशंसा की।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment