अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में रेड अलर्ट, 13 अगस्त को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

On: August 12, 2025 6:11 PM
Follow Us:

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और एनडीएमए के National Disaster Alert Portal द्वारा 12 अगस्त 2025 को जारी ताज़ा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 13 अगस्त 2025 को जनपद देहरादून में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा कहीं-कहीं वर्षा के अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। इसके लिए ‘रेड अलर्ट’ घोषित किया गया है।

वर्तमान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही मध्यम से भारी बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका बढ़ गई है, जिससे जन-धन की हानि की संभावना बनी रहती है। आपदा न्यूनीकरण एवं सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने 13 अगस्त 2025 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी, देहरादून को निर्देशित किया गया है कि सभी संबंधित संस्थानों में इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। यह निर्णय न केवल विद्यार्थियों, बल्कि शिक्षकों और विद्यालय के समस्त कार्मिकों पर भी समान रूप से लागू होगा। अतः 13 अगस्त को जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Firefighters and rescue teams extinguishing the Kolkata hotel fire on Mirza Ghalib Street.

कोलकाता के होटल में आधी रात मचा हाहाकार: Kolkata Hotel Fire में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 झुलसे

Leave a Comment