अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड की वादियों में पहुंचे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, तीन दिवसीय गोपनीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

On: May 22, 2025 4:04 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के रुद्रपुर में इन दिनों आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जहां बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। बुधवार शाम वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने किया।

पंतनगर से पंडित शास्त्री सीधे रामनगर के लिए रवाना हुए, जहां वे अगले तीन दिनों तक एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। हालांकि, यह पूरा कार्यक्रम पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है और इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, यह दौरा निजी है और विशेष आध्यात्मिक चिंतन व संवाद के लिए आयोजित किया गया है।

उत्तराखंड से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विशेष जुड़ाव रहा है। इससे पहले वे 24 जुलाई 2024 को ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर गंगा आरती में भाग लिया था। वहीं 20 जून 2024 को वे उत्तरकाशी स्थित गौलोक धाम आश्रम, कामधेनु चरण चिन्ह मंदिर, नालूपानी भी पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने संत गोपाल मणि के साथ मिलकर गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के अभियान का समर्थन किया था।

इस तरह एक बार फिर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की उत्तराखंड यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां वे शांत वातावरण में आध्यात्मिक संवाद के साथ जनसंपर्क से दूर रहकर साधना में लीन होंगे।

यह भी पढें- कोटद्वार में दिल्ली से लौट रही बोलेरो डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरी, एक महिला की मौत, छह घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर बड़ा अपडेट: जून 2028 में ब्यासी और दिसंबर 2029 में कर्णप्रयाग पहुंचेगी ट्रेन, बदल गई डेडलाइन

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: चलती कार में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली निसान मैग्नाइट; बाल-बाल बचे सवार

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

Leave a Comment