कोटद्वार में दिल्ली से लौट रही बोलेरो डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरी, एक महिला की मौत, छह घायल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कोटद्वार में दिल्ली से लौट रही बोलेरो डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरी, एक महिला की मौत, छह घायल

On: May 22, 2025 3:55 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से थलीसैंण की ओर जा रही बोलेरो टैक्सी बैजरो और जिवई के बीच पूर्वी नयार नदी के पास अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा ग्राम सुकई के पास उस समय हुआ जब बोलेरो सवार लोग अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। हादसे में एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार छह अन्य लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बोलेरो दिल्ली से थलीसैंण जा रही थी और काशीपुर-रामनगर तथा धूमाकोट होते हुए काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर सफर कर रही थी। जैसे ही वाहन बैजरो से करीब चार किलोमीटर आगे जिवई कस्बे के नजदीक पहुंचा, वह अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

बताया जा रहा है कि वाहन में कुल सात लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद एक घायल यात्री ने किसी तरह अपने परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी, लेकिन वह सटीक स्थान नहीं बता सका। इससे राहत और बचाव कार्य में काफी देर हो गई।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

रात के अंधेरे में स्थानीय ग्रामीणों ने मशक्कत कर चीख-पुकार की आवाजों का पीछा करते हुए घायलों को खोजा। इसके बाद पुलिस, थलीसैंण थाना व बीरोंखाल राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। चार घायलों को तुरंत खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से बीरोंखाल अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों ने बताया कि हादसे में बिंदेश्वरी देवी नाम की वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य घायलों को भी खाई से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है।

यह हादसा ना सिर्फ वाहन के अनियंत्रण का परिणाम था, बल्कि रात के अंधेरे और कठिन इलाके ने बचाव कार्य को और भी मुश्किल बना दिया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।

यह भी पढें- देहरादून में बांग्लादेशी घुसपैठ का खुलासा: चार दिन में 10 गिरफ्तार, दस्तावेज जालसाजी का भी संदेह

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment