फर्ग्यूसन को रफ्तार का कहर, फेंकी इतनी तेज गेंद की टूट गया रायडू का बैट, देखिए वीडियो - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

फर्ग्यूसन को रफ्तार का कहर, फेंकी इतनी तेज गेंद की टूट गया रायडू का बैट, देखिए वीडियो

On: April 18, 2022 3:13 AM
Follow Us:

सुपर संडे में कल का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच था। इस मुकाबले में सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने मैच के रोमांच को थोड़ी देर के लिए बहुत बड़ा दिया। हम सभी जानते हैं कि आजकल बल्ले कितनी बेहतर गुणवत्ता के होते हैं लेकिन कभी-कभी गेंदबाजों की रफ्तार इस पर भी हावी हो जाती है।

दरअसल जब चेन्नई सुपर किंग्स बल्लेबाजी कर रही थी और अंबाती रायडू क्रीज पर थे और मैच का 13वां ओवर चल रहा था, गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन थे और जब 13वे ओवर की तीसरी बॉल लॉकी फर्ग्यूसन फेंकते हैं, तो गेंद सीधे ब्लॉक हॉल में होती है। न सिर्फ बॉल ब्लॉक होल में होती है, बल्कि इतनी तेज रफ्तार से होती है कि जैसे ही रायडू का बल्ला लगता है, तो बल्ले का टुकड़ा हवा में तैरने लगता है। देखिए वीडियो।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

ये भी पढ़ें : करोड़पति है ये क्रिकेटर लेकिन पढ़ाई लिखाई के मामले में नहीं है 10वीं पास, जानिए कितने पढ़े लिखे है आपके फैवरेट क्रिकेटर

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

आपको बता दें कि कल के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे गुजरात टाइटंस की टीम के द्वारा आसानी से हासिल कर लिया गया। कल के मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराया, जहां चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ऋतुराज गायकवाड ने 73 रन, अंबाती रायडू ने 46 रन की पारी खेली तो वही गुजरात टाइटंस की ओर से डेविड मिलर का फिर से तूफान आया और उन्होंने 94 रन बना डाले, वही राशिद खान ने भी ताबड़तोड़ 40 रन की पारी खेली।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment