अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में बुजुर्ग महिला पर रॉटवीलर कुत्तों का जानलेवा हमला, हालत नाजुक

On: July 7, 2025 10:43 AM
Follow Us:

देहरादून के जाखन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सुबह मंदिर जा रही 75 वर्षीय कौशल्या देवी पर दो रॉटवीलर नस्ल के पालतू कुत्तों ने बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें तत्काल दून अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत बिगड़ने पर महंत इंदिरेश अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

पीड़िता के बेटे उमंग निर्वाल ने राजपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोसी मोहम्मद जैद के घर में खतरनाक कुत्ते पाले गए हैं, जो पहले भी लोगों पर हमला कर चुके हैं। रविवार सुबह जब उनकी मां मंदिर जा रही थीं, तो वही कुत्ते उन पर टूट पड़े और करीब आधे घंटे तक लगातार काटते रहे। कुत्तों ने उनके हाथ, कान, सिर, कमर और पीठ पर गंभीर चोटें पहुंचाई। स्थानीय लोगों ने काफी कोशिशों के बाद महिला को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।

बताया गया कि मोहम्मद जैद के मकान में कोई नियमित रूप से नहीं रहता और कुत्ते अक्सर खुले छोड़ दिए जाते हैं, जिससे मोहल्ले के लोग पहले से ही डरे हुए हैं। कई लोगों ने पहले भी इन कुत्तों की शिकायत की थी, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही के चलते अब एक बुजुर्ग महिला जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है।

घटना के बाद पूर्व पार्षद उर्मिला ढौंढियाल थापा ने भी कुत्तों के मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते उचित कदम उठाया गया होता, तो इस भयावह स्थिति से बचा जा सकता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के 6 राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस, 15 दिन में मांगा स्पष्टीकरण, जानिए पूरा मामला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़: जौलजीबी क्षेत्र के जंगल में पुलिस टीम की जांच और संदिग्ध हिरासत में।

पिथौरागढ़ में रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, जंगल में दफनाया शव; 4 गिरफ्तार

AIIMS Delhi hospital building and medical symbols

13 साल का दर्द और 4745 दिनों का इंतज़ार खत्म: SC से ‘इच्छा मृत्यु’ की इजाजत पाने वाले हरीश राणा का AIIMS में निधन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य और मिसाइल हमलों का दृश्य।

​”US-Israel-Iran War : इज़राइल पर ईरान का मिसाइल तांडव, ट्रंप के ‘सीज़फ़ायर’ के बीच तेहरान में मची भारी तबाही!”

कोलंबिया सेना विमान हादसा हरक्यूलिस C-130 मलबा और रेस्क्यू।

कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सेना का हरक्यूलिस C-130 दुर्घटनाग्रस्त, 66 सैनिकों की मौत, कई लापता

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

Leave a Comment