अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रामनवमी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली किया अखंड रामायण पाठ को संबोधित, प्रभु श्रीराम को बताया मर्यादा और धर्म का प्रतीक

On: April 6, 2025 1:46 PM
Follow Us:

पिथौरागढ़/देहरादून।
रामनवमी के शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ स्थित पांखू के माँ कोकिला कोठग्याड़ी मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और प्रभु श्रीराम से उत्तराखंड की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि हमारे जीवन का दर्पण है। यह मर्यादा, भक्ति, त्याग और धर्म का मार्ग दिखाने वाला ग्रंथ है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि विषम परिस्थितियों में भी धर्म और मर्यादा का पालन कैसे किया जाए। उन्होंने माता सीता की पवित्रता, लक्ष्मण की सेवा भावना, भरत का त्याग और हनुमान जी की भक्ति को आदर्श बताते हुए सभी को सदाचरण की प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि रामायण जैसे पवित्र धर्म ग्रंथों का अखंड पाठ न केवल हमारी आत्मा को शुद्ध करता है, बल्कि समाज को सात्त्विकता और एकजुटता की ओर भी अग्रसर करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद यह दूसरी रामनवमी है जब प्रभु श्रीराम लला अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान होकर यह पर्व मना रहे हैं। यह हम सभी के लिए गर्व और आस्था का विषय है।”

उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि, “प्रधानमंत्री जी के अटूट संकल्प और अथक प्रयासों से भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का सपना साकार हुआ है।”

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में प्रेम, सेवा, ईमानदारी और सद्भाव के साथ रहने का संकल्प लें।

इस कार्यक्रम में गंगोलीहाट विधायक श्री फकीर राम टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गिरीश जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण श्री मनोज कार्की, महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी वीरेन्द्रानंद जी महाराज, महापौर श्रीमती कल्पना देवलाल, जिला पंचायत प्रशासक श्रीमती दीपिका बोहरा, शिक्षिका प्रकोष्ठ की जिला संयोजक श्रीमती शशिकला सत्याल सहित कई स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।


यह भी पढें-देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर दर्दनाक हादसा: स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत, स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर बनी वजह

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment