अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रामनगर हादसा: देहरादून जा रही रोडवेज बस पलटी, 12 यात्री घायल, दो बच्चों की हालत गंभीर

On: August 1, 2025 8:09 AM
Follow Us:

नैनीताल जिले के रामनगर से एक बार फिर सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है। बीती देर रात रामनगर से देहरादून की ओर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की एक बस टांडा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कुल 12 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें दो मासूम बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को तत्काल पास के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना देर रात उस वक्त घटी जब नेशनल हाईवे-309 पर अचानक सामने से एक कार आ गई। बस चालक ने टक्कर से बचने की कोशिश की, लेकिन वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बस हाईवे किनारे एक बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। हादसे के समय बस में कुल 16 यात्री सवार थे। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हाईवे किनारे स्थित एक रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला और निजी वाहनों व एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की सहायता से हटाया गया, जिससे हाईवे पर यातायात बहाल किया जा सका।

बताया जा रहा है कि यह बस उत्तराखंड रोडवेज की है, जो रामनगर डिपो से देहरादून के लिए संचालित होती है। संभागीय परिवहन अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में यदि चालक की लापरवाही या बस की तकनीकी खराबी पाई जाती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने सभी यात्रियों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के बाद से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

यह भी पढें- उत्तराखंड: मनसा देवी पहाड़ी सहित पांच संवेदनशील स्थलों पर होगा भूस्खलन ट्रीटमेंट, केंद्र सरकार ने मंजूर किए 125 करोड़

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment