अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रामझूला पुल की मरम्मत को मिली हरी झंडी, 11 करोड़ की स्वीकृति के साथ कार्य जल्द शुरू होगा

On: August 2, 2025 10:31 AM
Follow Us:

ऋषिकेश का ऐतिहासिक रामझूला पुल अब जल्द ही नई मजबूती के साथ नजर आएगा। पुल की मरम्मत के लिए सरकार ने 11 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है, और कार्य पंद्रह सितंबर के आसपास शुरू होने की संभावना है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) अब टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि यह पुल वर्ष 1985 में गंगा नदी पर बनाया गया था। 220 मीटर लंबे इस झूला पुल का निर्माण प्रारंभ में केवल पैदल यात्रियों के लिए किया गया था, लेकिन बाद में दोपहिया वाहनों की आवाजाही की अनुमति भी दी गई। यह पुल टिहरी जिले के मुनिकीरेती क्षेत्र को पौड़ी जिले के स्वर्गाश्रम से जोड़ता है, और स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक भी इसका उपयोग करते हैं।

पुल की सस्पेंडर वायर टूटने से बढ़ी चिंता

रामझूला पुल की मरम्मत की आवश्यकता तब महसूस हुई जब इसकी तीन सस्पेंडर वायर टूट गईं। सस्पेंडर वायर पुल के डेक और मेन केबल के बीच कंपन को समान रूप से वितरित करने का कार्य करती हैं। इन वायरों की मदद से पुल पर चलने से उत्पन्न होने वाली कंपन को संतुलित किया जाता है, जिससे पुल की संरचना सुरक्षित बनी रहती है। रामझूला पुल में कुल 440 सस्पेंडर वायर लगी हुई हैं।

2021 में लोनिवि की विशेषज्ञ टीम ने पुल पर बढ़ते दबाव और सुरक्षा को देखते हुए आवाजाही को या तो बंद करने अथवा सीमित करने की सलाह दी थी। हालांकि, वैकल्पिक मार्ग न होने की वजह से यह संभव नहीं हो सका। करीब दो साल पहले दोपहिया वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी, जिससे आम लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया बल

कैबिनेट मंत्री और नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल ने रामझूला पुल की मरम्मत के लिए 11 करोड़ रुपये की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को प्राथमिकता दे रही है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है।

सुबोध उनियाल ने उम्मीद जताई कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय निवासियों के साथ-साथ श्रद्धालुओं, पर्यटकों और व्यापारियों को सुगम यातायात और सुविधाएं मिलेंगी। इससे क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

यह भी पढें- चमोली: विष्णुगाड़-पीपलकोटी पनबिजली परियोजना स्थल पर भूस्खलन, आठ श्रमिक घायल; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment