अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“राज्यपाल ने धराली और हर्षिल के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावितों को राहत और सहायता का भरोसा दिलाया”

On: August 26, 2025 8:46 AM
Follow Us:

उत्तरकाशी: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने हाल ही में उत्तरकाशी जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्रों धराली, हर्षिल और मुखबा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया और राहत एवं सुरक्षा कार्यों की स्थिति का निरीक्षण किया।

मुखबा में राज्यपाल ने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों से राहत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों के शीघ्र पुनर्वास और सहायता के लिए ठोस और दीर्घकालिक योजना बनाई जाए।

राज्यपाल ने राहत कार्यों में लगे सभी अधिकारियों और एजेंसियों की सराहना की, खासकर 14 राजपूताना रेजीमेंट के जवानों की, जिन्होंने स्वयं आपदा प्रभावित होने के बावजूद सक्रिय रूप से मदद की। उन्होंने इसे मानवता सेवा और साहस का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

बता दें कि पांच अगस्त को धराली में खीर गंगा के बाढ़ के कारण बाजार, होटल, लॉज, भवन और दुकानें पूरी तरह तबाह हो गई थीं। साथ ही सेब के पेड़ और राजमा की खेती को भी भारी नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में कुल 7.30 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है, जिसमें धराली क्षेत्र में 3.10 हेक्टेयर कृषि का नुकसान हुआ। कुल आर्थिक क्षति का अनुमान 7.18 करोड़ रुपए है।

यह भी पढें- Haridwar:पूर्व पार्षद और संत आमने-सामने आए, मंदिर पर विवाद के बाद पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather Update: दून समेत 3 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 57 सड़कें बंद और चारधाम यात्रा स्थगित

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Roorkee Honor Killing Case: रुड़की के झबरेड़ा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, भाई ने बहन और पड़ोसी को गोलियों से भूना

​Harish Rawat ED Inquiry: मां की तस्वीर गले में लटकाकर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम, 2016 VPDO भर्ती घोटाला मामले में बढ़ा शिकंजा

​Uttarakhand Weather Update: सीमांत पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश के बाद सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

Pitru Paksha 2026 Shradh and Pind Daan at Narayani Shila Haridwar

Pitru Paksha 2026: नारायणी शिला में श्राद्ध करने से पितरों को मिलता है मोक्ष, जानिए गयासुर से जुड़ी पौराणिक कथा

Leave a Comment