अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मसूरी में बारिश बनी आफत! मलिन बस्ती में भूस्खलन से मकान ढहे, दहशत में स्थानीय लोग

On: August 18, 2025 11:53 AM
Follow Us:

लगातार हो रही तेज बारिश ने बाराह कैंची क्षेत्र की मलिन बस्ती में हालात और बिगाड़ दिए हैं। बारिश से एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जबकि अन्य कई मकानों में गहरी दरारें आ गई हैं। हालात गंभीर होते देख प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को मकानों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह ने बताया कि स्थिति बेहद संवेदनशील है। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों में शिफ्ट कर हरसंभव मदद दी जा रही है। आपदा प्रबंधन नियमों के तहत इन परिवारों को राहत राशि व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्थानीय निवासी देवकी देवी ने बताया कि बरसात हर साल होती है, लेकिन इस बार हालात बेकाबू हो चुके हैं। लोग रातभर जागते रहते हैं, क्योंकि डर बना रहता है कि कहीं मकान ढह न जाए।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके मद्देनज़र प्रशासन ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढें- Nainital News: जिला पंचायत चुनाव बवाल पर हाईकोर्ट सख्त, डीएम-एसएसपी से शपथपत्र तलब; अगली सुनवाई कल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment