अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर देहरादून में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध

On: June 18, 2025 6:20 PM
Follow Us:

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सुरक्षा के लिहाज से राजधानी देहरादून में चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों द्वारा ब्रीफिंग के दौरान सुरक्षा में तैनात कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा

मंगलवार को देहरादून पुलिस लाइन में सुरक्षा में तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई, जिसमें एडीजी (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी मुरुगेशन ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अपना पहचान पत्र और ड्यूटी कार्ड अनिवार्य रूप से साथ रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रवेश और निकासी के सभी प्वाइंट्स पर आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की सहायता से हर व्यक्ति की गहन जांच की जाएगी।

ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

एडीजी इंटेलिजेंस एपी अंशुमान ने तैनात जवानों से कहा कि वे ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और बिना अनुमति ड्यूटी स्थल न छोड़ें। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मी पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सादे कपड़ों और वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की पहचान कर उन्हें विस्तृत रूप से ब्रीफ किया जाए।

कार्यक्रम स्थल और आसपास ड्रोन संचालन पर पूरी तरह पाबंदी

आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने वीवीआईपी रूट प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रपति के काफिले के मार्ग पर पहले से ही साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और किसी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़ी हो, इसका पूर्ण निरीक्षण कर रिपोर्ट ली जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी को भी इस इलाके में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल की विस्तृत संख्या

राष्ट्रपति दौरे को लेकर वीवीआईपी ड्यूटी में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है:

पुलिस अधीक्षक : 10

अपर पुलिस अधीक्षक : 13

क्षेत्राधिकारी : 37

निरीक्षक / थानाध्यक्ष : 23

उपनिरीक्षक / अपर उपनिरीक्षक : 109

महिला उपनिरीक्षक / अपर उपनिरीक्षक : 14

मुख्य आरक्षी : 194

आरक्षी : 386

महिला आरक्षी : 95

पीएसी : 2 कंपनियाँ, 1 प्लाटून, ढाई सेक्शन

संदिग्धों पर नजर, जौलीग्रांट व आसपास क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जौलीग्रांट एयरपोर्ट और मुख्य कार्यक्रम स्थल के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

एक भारतीय महिला और एक हलवाई के पास रखे घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जिन पर नई दरें 913 और 1883 रुपये लिखी हैं।

​बड़ी खबर: आज से महंगा हुआ रसोई गैस, घरेलू सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल पर ₹115 की भारी बढ़ोत्तरी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

UPSC 2025 topper Anuj Agnihotri celebrating with family and media after securing AIR 1

UPSC CSE 2025 Final Result: कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप, टॉप 10 में 3 बेटियों का जलवा; यहाँ देखें पूरी टॉपर लिस्ट

Leave a Comment