अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव में आज पीएम मोदी होंगे शामिल, दून में तैयारियों का जोर

On: November 9, 2025 3:27 AM
Follow Us:

देहरादून आज पूरी तरह उत्तराखंड की रजत जयंती के रंग में रंगा नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर राजधानी में उत्साह और उमंग का माहौल है। एफआरआई (फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट) में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए सुरक्षा और यातायात की विशेष तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन और पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के आसपास जीरो जोन घोषित कर दिया है, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।
दून शहर सजा दुल्हन की तरह
शहर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थलों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। शाम ढलते ही देहरादून की सड़कों पर रजत जयंती का उल्लास झिलमिलाता नजर आया। शनिवार को देर शाम तक प्रशासनिक और पुलिस टीमें तैयारियों को अंतिम रूप देती रहीं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
एफआरआई परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के अभेद्य घेरे में तब्दील किया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सुबह से ही अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट संभाल लिए हैं। पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। अधिकारियों ने सभी कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
रूट डायवर्जन और ट्रैफिक प्लान लागू
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। शहर के कई हिस्सों में रूट डायवर्ट लागू रहेगा।
सबसे अधिक प्रभाव घंटाघर से प्रेमनगर, बल्लूपुर से कमला पैलेस, सेंट ज्यूड्स चौक, और प्रेमनगर से धूलकोट तक देखा जाएगा।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम लोगों, वीआईपी मेहमानों और सामान्य शहरवासियों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग रूट और पार्किंग की व्यवस्था की है।
शटल सेवा की भी व्यवस्था
एफआरआई के पास जीरो जोन होने के चलते 100 मीटर से अधिक दूरी पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
मुख्य पार्किंग स्थल –
• जोशी फार्म (बसंत विहार)
• टी स्टेट मिट्ठी बेरी गांव (प्रेमनगर क्षेत्र)
• क्लब ग्राउंड (एफआरआई परिसर)
• बाबू गेट पार्किंग
पार्किंग से कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के लिए शटल सेवा की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। समारोह समाप्त होने के बाद लोग शटल के माध्यम से ही वापस पार्किंग तक पहुंच सकेंगे।
शहर में चर्चाओं का माहौल
शनिवार भर देहरादून में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर चर्चा जोरों पर रही। बाजारों से लेकर मोहल्लों तक, हर जगह रविवार के आयोजन को लेकर उत्सुकता देखने को मिली। लोगों में इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने को लेकर खास उत्साह है।
उत्तराखंड की रजत जयंती, एक ऐतिहासिक क्षण
रविवार का दिन न केवल देहरादून बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित यह रजत जयंती उत्सव उत्तराखंड के विकास, संस्कृति और गौरव की झलक पेश करेगा।
करीब एक लाख से अधिक लोगों के इस आयोजन में शामिल होने की संभावना है। एफआरआई का परिसर इस भव्य क्षण का साक्षी बनेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment