अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी: उत्तराखंड के 8.28 लाख किसानों को मिला 184.25 करोड़ रुपये का लाभ

On: August 3, 2025 9:39 AM
Follow Us:

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से देशभर के किसानों को बड़ी सौगात दी। ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत देश के 9.71 करोड़ से अधिक किसानों को 20वीं किस्त के रूप में डिजिटल माध्यम से धनराशि जारी की गई। इस दौरान उत्तराखंड के 8,28,787 किसानों को कुल 184.25 करोड़ रुपये की राहत राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।

देहरादून स्थित हरबंस कपूर मेमोरियल हॉल, गढ़ी कैंट में इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली जुड़े। उन्होंने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और इस ऐतिहासिक मौके पर किसानों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने उत्तराखंड में कृषि सुधारों के तहत किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में कृषि क्षेत्र में हो रही प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने मिलेट (मोटा अनाज) उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य और उर्वरता, जैविक खेती तथा फसल बीमा योजना जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, बृजभूषण गैरोला, पूर्व सांसद बलराज पासी, कृषि सचिव एस.एन. पांडे, महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, और राज्य के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

यह भी पढें- टिहरी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा; चार युवक घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Leave a Comment