अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

भारत के प्रहार से घबराया पाकिस्तान: वैश्विक मंच पर छवि सुधारने को बिलावल को दी कमान

On: May 18, 2025 3:50 AM
Follow Us:

भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक मंच पर आक्रामक रुख अपनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी सरकार ने सात प्रतिनिधिमंडलों को प्रमुख साझेदार देशों में भेजने की योजना बनाई है, ताकि पाकिस्तान के आतंक समर्थक चेहरे को बेनकाब किया जा सके। हाल ही में आदमपुर एयरबेस जाकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा पर सीधा हमला बोला, जिससे पड़ोसी देश की बौखलाहट और बढ़ गई।

भारत की इस कूटनीतिक चाल की नकल करते हुए पाकिस्तान ने भी अपने स्तर पर एक जवाबी रणनीति तैयार की है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी को जिम्मेदारी सौंपी है कि वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान की छवि को बचाने का प्रयास करें। बिलावल ने खुद ‘एक्स’ पर यह घोषणा की कि उन्हें शांति के संदेश के साथ पाकिस्तान का पक्ष रखने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करना है।

पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने एक ओर भारत से बातचीत की गुहार लगाई, तो दूसरी ओर आतंकवाद को लेकर कोई ठोस कार्रवाई न करना पाकिस्तान की दोहरी नीति को उजागर करता है। उन्होंने मीडिया को बताया कि संघर्ष विराम कायम है और आगे बातचीत की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

भारत सरकार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ अपनी वैश्विक मुहिम को और तेज कर रही है। किरेन रिजिजू द्वारा घोषित सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का मकसद है – दुनिया को यह संदेश देना कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप को बर्दाश्त नहीं करेगा और पाकिस्तान को इस मुद्दे पर किसी भी मंच पर बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: देहरादून और हरिद्वार में छापेमारी, छह बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, सहयोगी भारतीय महिला भी हिरासत में

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोक कला जगत में शोक की लहर: पद्म विभूषण से सम्मानित मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस

A damaged security forces vehicle on the side of the Srinagar-Leh highway near Sonamarg tunnel, with rescue teams and police assisting injured soldiers

​जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: गांदरबल के सोनमर्ग सुरंग के पास अनियंत्रित होकर पलटी CRPF की गाड़ी, छह जवान गंभीर रूप से घायल

​कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में भारी गिरावट: दिल्ली समेत कई शहरों में ₹183.50 तक की कटौती, घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनी रफ्तार: ट्रेलर से टक्कर के बाद खाई में गिरी स्लीपर बस, जिंदा जलने से 7 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 19 घायल

Gold Price Crash: सोने में 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट, 2008 के बाद एक महीने में सबसे ज्यादा सस्ता हुआ सोना

​कतर के बरजान गैस प्लांट में भीषण विस्फोट: 54 कर्मचारी घायल, 18 लापता; वैश्विक ऊर्जा बाजार में हड़कंप

Leave a Comment