अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऑपरेशन कालनेमि: हरिद्वार में 44 फर्जी बाबाओं पर पुलिस का शिकंजा, ढोंग कर रहे थे तंत्र-मंत्र और जादू-टोना

On: July 31, 2025 6:42 AM
Follow Us:

रुड़की/हरिद्वार: उत्तराखंड में चल रहे ‘ऑपरेशन कालनेमि’ अभियान के तहत फर्जी साधु-संतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत अब तक हरिद्वार जनपद से 44 बहुरूपिये बाबाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में जिले की तमाम थाना पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर इन फर्जी बाबाओं को पकड़ा है। ये आरोपी बाबा साधु-संतों का रूप धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और अंधविश्वास फैला कर लोगों को गुमराह कर रहे थे।

गंगनहर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन और गंगनहर पटरी क्षेत्र में गश्त के दौरान ऐसे कई बहुरूपी बाबाओं को पकड़ा, जो भीड़ जुटाकर ढोंग और धोखाधड़ी की गतिविधियों में लिप्त थे। पुलिस ने बताया कि इनकी वजह से इलाके में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका भी बन रही थी।

वहीं पिरान कलियर थाना क्षेत्र में दरगाह और आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान के तहत उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से आए फर्जी बाबाओं को भी हिरासत में लिया गया। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

इसके अलावा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से 11 फर्जी बाबा, खानपुर से एक और भगवानपुर थाना क्षेत्र से दो फर्जी बाबा पकड़े गए हैं।

हरिद्वार पुलिस का यह अभियान सिर्फ अंधविश्वास फैलाने वालों के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन ढोंगी बाबाओं पर सीधा वार है, जो समाज को गुमराह कर धर्म और सनातन संस्कृति की छवि धूमिल कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन कालनेमि आगे भी पूरे ज़ोर-शोर से जारी रहेगा और फर्जी साधु-संतों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढें- अच्छी खबर! पीएम मोदी देंगे किसानों को तोहफा, उत्तराखंड में बंटेगा करोड़ों का लाभ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment