अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की समीक्षा बैठक, प्रदेशभर में होंगे भव्य आयोजन

On: July 31, 2025 10:40 AM
Follow Us:

देहरादून, 31 जुलाई 2025 (सू.ब्यूरो):
उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष में इस बार स्वतंत्रता दिवस विशेष रूप से भव्य और जनभागीदारी से परिपूर्ण होगा। गुरुवार को सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेशभर में आयोजन को भव्य रूप देने के लिए हर जिले में विशेष गतिविधियां संचालित की जाएं।

खेल, साहसिक गतिविधियां, मैराथन और सांस्कृतिक आयोजन होंगे आकर्षण का केंद्र

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य और जनपद स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं, ब्लड डोनेशन कैंप, हाई एल्टीट्यूड एडवेंचर एक्टिविटीज, मैराथन, साइकिल, बाइक और कार रैली जैसे आयोजन किए जाएं। ‘रन फॉर यूनिटी’ की तर्ज पर विषय आधारित रन और वॉक कार्यक्रमों की भी योजना बने।

पुलिस, सेना, पैरामिलिट्री और एनसीसी बैंड देंगे देशभक्ति का स्वर

प्रदेश के प्रमुख शहरों में पुलिस, आर्मी, पैरामिलिट्री और एनसीसी बैंड के संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को समन्वय के साथ आयोजन की तैयारी करने के निर्देश दिए। श्रम विभाग को असंगठित और संगठित क्षेत्र के श्रमिकों को इस आयोजन में शामिल करने को कहा गया है।

ध्वजारोहण के साथ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और अमृत सरोवरों में वृक्षारोपण

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि गत वर्ष की भांति इस बार भी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ध्वजारोहण और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हों। जल संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अमृत सरोवरों में भी ध्वजारोहण हो। इसके अलावा, ‘फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002’ का पालन हर सरकारी और गैर-सरकारी भवन में सुनिश्चित हो।

मुख्यमंत्री 15 अगस्त को परेड ग्राउंड में करेंगे ध्वजारोहण, जनपदों में तय हुआ कार्यक्रम

महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने जानकारी दी कि

15 अगस्त को प्रातः 10 बजे माननीय मुख्यमंत्री परेड ग्राउंड, देहरादून में ध्वजारोहण करेंगे।

सचिवालय में मुख्य सचिव प्रातः 9 बजे,

देहरादून को छोड़कर अन्य सभी जनपदों में प्रातः 9:30 बजे

देहरादून के सभी शासकीय व अशासकीय भवनों पर प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण होगा।

देशभक्ति के सुरों से गूंजेगा प्रदेश, कवि सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे

14 अगस्त को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक और

15 अगस्त को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक
प्रदेशभर के प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति गीतों का प्रसारण लाउडस्पीकरों के माध्यम से होगा।

14 अगस्त की शाम को राजधानी में कवि सम्मेलन/मुशायरा आयोजित होगा।

सरकारी भवनों और ऐतिहासिक इमारतों को कम वोल्टेज एलईडी बल्बों से रोशन किया जाएगा।

प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्कूलों में बनेगा जश्न का माहौल

प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 7 बजे प्रभात फेरी, तदुपरांत ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, खेलकूद, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

इस अहम बैठक में प्रमुख सचिव एल. फैनई, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, एडीजी डॉ. वी. मुरूगेशन, सचिव रंजीत कुमार सिन्हा, वी. षणमुगम, नीरज खैरवाल, दीपेन्द्र कुमार चौधरी, विनोद कुमार सुमन, युगल किशोर पंत, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढें- हरेला पर्व पर SSB और SERD का पर्यावरण को समर्पित प्रयास, डोईवाला कैंप में हुआ 900 पौधों का वृहद वृक्षारोपण”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment