अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

राष्ट्रीय खेल दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, 320 खिलाड़ियों को सम्मान और नई खेल सुविधाओं की सौगात

On: August 30, 2025 11:38 AM
Follow Us:

देहरादून। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित इस समारोह में करीब 320 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और उन्हें लगभग 16 करोड़ रुपये की धनराशि के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर सरकार ने खेल सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

मुख्यमंत्री धामी ने ऐलान किया कि पवेलियन ग्राउंड में सिंथेटिक फुटबॉल टर्फ और परेड ग्राउंड में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रेसवॉक खिलाड़ी मानसी नेगी को खेल विभाग में सहायक खेल प्रशिक्षक तथा जिम्नास्टिक खिलाड़ी मोहम्मद अरशद को पुलिस आरक्षी के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने खेल विभाग की विभिन्न उपलब्धियों को भी गिनाया।

खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए विशेष प्रोत्साहन राशि भी दी गई। पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले मनदीप कौर, अमीषा रावत और मनोज सरकार को 50-50 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले शौर्य सैनी और अभिनव देशवाल को 30-30 लाख रुपये की सम्मान राशि दी गई।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बताया कि उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 3,900 खिलाड़ियों और प्रोत्साहन योजना के तहत 2,199 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है। इस दिशा में सरकार ने इस बार करीब 5 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी शुरू कर दी है, ताकि आने वाले समय में उत्तराखंड के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर और बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में राष्ट्रीय खेलों में राज्य ने पहली बार 103 पदक जीतकर सातवां स्थान प्राप्त किया, जो उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ का जिक्र करते हुए कहा कि इन अभियानों से देशभर में खेल और खिलाड़ियों को नई पहचान मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड के खिलाड़ी आने वाले वर्षों में 2036 ओलंपिक तक में अपनी छाप छोड़ेंगे।

कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे बेहतर तैयारी के साथ आगे बढ़ें और अधिक से अधिक संख्या में ओलंपिक जैसे बड़े आयोजनों में हिस्सा लें।

इस मौके पर टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विशेष प्रमुख खेल सचिव आशीष चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढें-उत्तराखंड में रिकवरी एजेंटों का दबंग रवैया, सड़क पर जबरन उठा रहे वाहन; प्रशासन सख्त

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment