अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“हरेला पर्व पर SSB और SERD का पर्यावरण को समर्पित प्रयास, डोईवाला कैंप में हुआ 900 पौधों का वृहद वृक्षारोपण”

On: July 31, 2025 10:28 AM
Follow Us:

देहरादून/डोईवाला।
हरेला पर्व के पावन अवसर पर “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ” और “एक वृक्ष मां के नाम” थीम के अंतर्गत सीमांत मुख्यालय एसएसबी रानीखेत के अधीन 14वीं वाहिनी एसएसबी कैंप, डोईवाला में 31 जुलाई 2025 को वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में सोसाइटी फॉर एनवायरनमेंट एंड रूरल डेवलपमेंट (SERD) देहरादून ने अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता दर्ज की।

कार्यक्रम के दौरान जामुन, आंवला, कचनार, बेहड़ा और शीशम प्रजाति के कुल 900 पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर एसएसबी के अधिकारी और जवानों के साथ SERD के पदाधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि इस पर्यावरणीय पहल में एसएसबी के सहायक सेनानी रामदेव मिर्धा, निरीक्षक सुशील कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक विनोद थपलियाल, अतोल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सतीश बहुगुणा, मनवर सिंह सहित 14वीं वाहिनी के जवान उपस्थित रहे। वहीं SERD से हरी सिंह भंडारी, अजय कृष्ण भटारा (विधि सलाहकार), जंग बहादुर सिंह पथनी, महिपाल सिंह, कुंवर सिंह चौहान, चेतन सिंह, दीपांशु बिष्ट, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

सहायक सेनानी रामदेव मिर्धा ने इस अवसर पर कहा कि, “वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण एक कारगर उपाय है। हमें सामूहिक रूप से इस अभियान को जन-आंदोलन बनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना होगा। प्रकृति आज हमसे यही पुकार कर रही है।”

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों ने प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

यह भी पढें- देहरादून: नशे में महिला ने ज्वेलरी शॉप में किया बवाल,बरामद हुईं अंगूठियां, पुलिस ने थाने में लिया हिरासत में

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment