अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अब मसूरी आने से पहले करना होगा ऑनलाइन पंजीकरण, तैयार हुआ नया पोर्टल

On: July 31, 2025 7:33 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) ने मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए एक नया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल तैयार किया है। यह पहल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के निर्देशों के अनुरूप की गई है, ताकि मसूरी में भीड़ और ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा सके।

अब मसूरी आने से पहले पर्यटकों को अनिवार्य रूप से इस पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। यह सिस्टम पुलिस और प्रशासन को रियल टाइम डाटा उपलब्ध कराएगा, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था और पर्यटकों की भीड़ पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।

भीड़ प्रबंधन के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा

मसूरी के एंट्री पॉइंट्स — किमाड़ी, केम्पटी फॉल और कुठाल गेट पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा इन चेकप्वाइंट्स पर QR कोड आधारित एंट्री पास का वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।

हर साल बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या

मसूरी में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। खासकर पर्यटन सीजन में यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है, जिससे पार्किंग और यातायात सबसे बड़ी समस्या बन जाती है।

2022 में आए 11.73 लाख पर्यटक

2023 में बढ़कर हुए 14.71 लाख

2024 में पहुंचे 21.34 लाख से ज्यादा

2025 में मई तक ही पहुंच चुके हैं 6.46 लाख पर्यटक

रजिस्ट्रेशन में देनी होगी ये जानकारियां

पर्यटक को पोर्टल पर OTP आधारित लॉगिन कर निम्न जानकारियाँ भरनी होंगी:

नाम व मोबाइल नंबर

निवास स्थान

यात्रा का माध्यम और वाहन संख्या

मसूरी में ठहरने का स्थान

यात्रा की अवधि

पर्यटकों की कुल संख्या

भारतीय नागरिकों को OTP मोबाइल पर और विदेशी पर्यटकों को ई-मेल पर प्राप्त होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद QR कोड आधारित प्रवेश पास ऑनलाइन प्राप्त होगा।

यह होंगे पंजीकरण व्यवस्था के फायदे

पर्यटकों और वाहनों की संख्या का पूर्वानुमान लगाया जा सकेगा।

मसूरी की अधिकतम क्षमता के अनुसार प्रवेश नियंत्रित किया जा सकेगा।

ट्रैफिक और पार्किंग की बेहतर योजना बनाई जा सकेगी।

सप्ताह और दिन के हिसाब से पर्यटकों को वर्गीकृत करना आसान होगा।

आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई और व्यवस्था संभव होगी।

शटल सेवा, पार्किंग और अन्य सुविधाओं के लिए डेटा के आधार पर बेहतर प्लानिंग की जा सकेगी।

जल्द शुरू होगी व्यवस्था

UTDB की टीमें वर्तमान में मसूरी में स्थल निरीक्षण कर रही हैं। सभी जरूरी तैयारी पूरी होने के बाद यह पंजीकरण व्यवस्था औपचारिक रूप से शुरू कर दी जाएगी।

पंजीकरण के लिए पोर्टल लिंक:

https://utdb-v2.ethicstechnology.net

यह भी पढें- देहरादून: प्रेम नगर में मुख्य बाजार में गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे, घंटों जाम से जूझे लोग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CM Dhami 5 Years Report Card presented at IDPL Ground in Rishikesh highlighting Uttarakhand government's five-year achievements and development projects

5 साल में उत्तराखंड में क्या-क्या बदला? CM धामी ने रखा सरकार का रिपोर्ट कार्ड, विकास से लेकर सुशासन तक गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

Congress workers and students participate in the NEET Paper Leak Protest candle march for Riya Thapa in Dehradun, demanding justice and transparent examination reforms.

NEET Paper Leak Protest को लेकर देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, रिया थापा के लिए न्याय की मांग तेज

Kailash Mansarovar Yatra 2026: Chief Minister Dhami flagged off the first batch, stating that this is a journey that unites the soul with the Supreme Soul.

Kailash Mansarovar Yatra 2026: मुख्यमंत्री धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी, बोले- यह आत्मा का परमात्मा से मिलन कराने वाली यात्रा

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

उत्तराखंड आफत की बारिश: धारचूला में पुल बहा, चीन सीमा से संपर्क पूरी तरह कटा; जनजीवन अस्त-व्यस्त

Pushkar Singh Dhami completes 5 years as Uttarakhand Chief Minister, highlighting major decisions including UCC, anti-copying law, land law and women's reservation.

Pushkar Singh Dhami 5 Years: मुख्यमंत्री के रूप में पूरे हुए पांच साल, 9 जुलाई को बनाएंगे नया रिकॉर्ड!

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खुली पोल: पहली बारिश में ही उभरे गहरे गड्ढे, पिलर में दरारें आने से बढ़ी दहशत

Leave a Comment