अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अब केवल स्पीड पोस्ट से ही भेजे जा सकेंगे पार्सल, सस्ती रजिस्ट्री सेवा बंद

On: August 31, 2025 6:45 AM
Follow Us:

एक अक्टूबर से डाक विभाग पार्सल भेजने की पुरानी व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब ग्राहक अपने पार्सल केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही भेज पाएंगे। अभी तक यह सुविधा रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट दोनों के जरिए उपलब्ध थी। लेकिन नई व्यवस्था लागू होते ही रजिस्ट्री से पार्सल भेजने की सुविधा पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी।

अभी तक यदि कोई ग्राहक 20 ग्राम का पार्सल रजिस्ट्री से भेजता था, तो उसे मात्र 22 रुपये का खर्च उठाना पड़ता था। वहीं, स्पीड पोस्ट में शुल्क दूरी के आधार पर तय होता है। उदाहरण के तौर पर 20 ग्राम का पार्सल दिल्ली भेजने पर लगभग 41 रुपये खर्च होते हैं, जबकि दक्षिण भारत के राज्यों में पार्सल भेजने के लिए इससे भी ज्यादा भुगतान करना पड़ता है।

डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह बदलाव प्रशासनिक कामकाज को सरल बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। निदेशक डाक एवं सेवाएं अनुसूया प्रसाद चमोला ने बताया कि रजिस्ट्री से पार्सल भेजने की पुरानी प्रक्रिया अब समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने माना कि रजिस्ट्री ग्राहकों के लिए सस्ती पड़ती थी, लेकिन स्पीड पोस्ट में दूरी के हिसाब से शुल्क तय होने के कारण ग्राहकों को अधिक भुगतान करना होगा।

ग्राहकों की नाराजगी की एक वजह यह भी है कि रजिस्ट्री में न केवल खर्च कम था बल्कि पार्सल पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सीधे कर्मचारी पर होती थी। जबकि स्पीड पोस्ट में पार्सल का शुल्क दूरी बढ़ने पर काफी अधिक हो सकता है। इसीलिए इस बदलाव से आम उपभोक्ताओं को अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलना पड़ सकता है, भले ही विभागीय कर्मचारियों को कामकाज में सुविधा मिल जाए।

यह भी पढें-नैनीताल नंदा देवी महोत्सव: मां नंदा-सुनंदा का भव्य दरबार सजा, CCTV से सख्त पहरा, पशुबलि केवल स्लॉटर हाउस में

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

AIIMS Delhi hospital building and medical symbols

13 साल का दर्द और 4745 दिनों का इंतज़ार खत्म: SC से ‘इच्छा मृत्यु’ की इजाजत पाने वाले हरीश राणा का AIIMS में निधन

ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य और मिसाइल हमलों का दृश्य।

​”US-Israel-Iran War : इज़राइल पर ईरान का मिसाइल तांडव, ट्रंप के ‘सीज़फ़ायर’ के बीच तेहरान में मची भारी तबाही!”

कोलंबिया सेना विमान हादसा हरक्यूलिस C-130 मलबा और रेस्क्यू।

कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सेना का हरक्यूलिस C-130 दुर्घटनाग्रस्त, 66 सैनिकों की मौत, कई लापता

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए झामुमो की प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रत्याशियों की सूची का प्रदर्शन।

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस से गठबंधन की उम्मीदें खत्म, झामुमो ने जारी की 21 प्रत्याशियों की पहली सूची

भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का ग्राफ और ज्वेलरी शॉप।

Silver Price Crash: क्या आपने देखी है ऐसी ऐतिहासिक गिरावट? चांदी ₹11,000 टूटी, अब ₹2 लाख के करीब पहुँचने के आसार

सुबोध उनियाल बने नए स्वास्थ्य मंत्री

धामी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल: सुबोध उनियाल बने उत्तराखंड के नए स्वास्थ्य मंत्री, धन सिंह रावत से छिनी जिम्मेदारी

Leave a Comment