अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“देहरादून मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के लिए नया प्रोटोकॉल, मरीजों को लंबी प्रतीक्षा से मिलेगी राहत”

On: August 27, 2025 8:00 AM
Follow Us:

देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑपरेशन के लिए लंबी प्रतीक्षा से परेशान मरीजों को जल्द ही राहत मिल सकती है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन एक नया सर्जरी प्रोटोकॉल लागू करने जा रहा है, जिससे सभी ऑपरेशन समय पर हो सकेंगे और मरीजों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

मंगलवार को कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने सर्जिकल विभाग के डॉक्टरों के साथ बैठक कर इस प्रोटोकॉल की रूपरेखा तय की। बैठक में चर्चा हुई कि अलग-अलग भवन और मंजिलों पर ऑपरेशन कक्ष संचालित होने के कारण एनेस्थीसिया विभाग पर अतिरिक्त दबाव रहता है। एनेस्थेसिस्ट को शल्य चिकित्सा के अलावा शिक्षण और आईसीयू से जुड़े कार्य भी देखने पड़ते हैं, इसलिए कार्य विभाजन का सही होना जरूरी है।

इस समस्या के समाधान के लिए निर्णय लिया गया कि नया सर्जरी प्रोटोकॉल तैयार किया जाएगा। इससे सभी विभागों की सर्जरी समयबद्ध होगी और मरीजों को परेशानी नहीं होगी। इसका संचालन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.एस. बिष्ट करेंगे, जबकि उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एन.एस. बिष्ट और अन्य सर्जिकल विभाग के डॉक्टर इस प्रक्रिया में शामिल रहेंगे।

कैंसर विभाग में विवाद पर प्राचार्य ने दी चेतावनी

मंगलवार को कैंसर विभाग में छुट्टियों को लेकर विवाद के चलते प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने चिकित्सकों को तलब किया और कड़ी चेतावनी दी। प्राचार्य ने साफ कहा कि भविष्य में इस तरह का टकराव दोबारा हुआ तो सीधे शासन से कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हेमेटोलॉजी रिपोर्टिंग की व्यवस्था हुई दुरुस्त

अस्पताल में हेमेटोलॉजी जांच रिपोर्टिंग में पहले तकनीकी समस्याओं के कारण मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। नई मशीन के सॉफ्टवेयर लिंकेज की दिक्कत के कारण रिपोर्ट मैनुअली तैयार करनी पड़ रही थी और क्यूआर कोड जनरेट करने में समस्या आ रही थी। अब यह व्यवस्था पूरी तरह सुचारू हो गई है, जिससे मरीजों को रिपोर्टिंग में आसानी होगी और उन्हें राहत मिली है।

यह भी पढें- नशामुक्त उत्तराखंड के लिए CM धामी का सख्त एक्शन प्लान, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun BJP Councillor House Robbery: देहरादून में भाजपा पार्षद के घर सनसनीखेज वारदात, नौकर ने परिजनों को दिया जहरीला पदार्थ, लाखों के जेवर लेकर फरार

​PM Modi Kedarnath Visit: अक्तूबर में बाबा केदार के धाम पहुंचेंगे पीएम मोदी, पूजा-अर्चना के बाद लेंगे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा

​Haridwar Name Change Proposal: चमगादड़ टापू अब कहलाएगा गंगाद्वीप, रोड़ी बेलवाला का नाम हरि वन रखने का प्रस्ताव

रुड़की में हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान को मारी गोली, दो दिन पहले हुआ था विवाद

​Kedarnath Yatra Resumes: चीरबासा में मार्ग साफ, गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए पैदल आवाजाही बहाल

​Uttarkashi Fire Incident: मोरी के आराकोट में देर रात स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आग, सेवानिवृत्त एएनएम की दर्दनाक मौत

Leave a Comment