रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव में रंजिश के चलते बड़ी वारदात सामने आई है। हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, विशाल चौहान का दो दिन पहले भी कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि उसी विवाद और पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
ALSO READ THIS :Barapullah Phase 3 Elevated Corridor का अमित शाह ने किया उद्घाटन, पूर्वी और दक्षिण दिल्ली के लोगों को मिली बड़ी राहत







