अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

फिर बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, एक दिन में मिले 276 नए मामले, 7 की मौत

On: June 4, 2025 5:58 AM
Follow Us:

देश में एक बार फिर कोविड-19 संक्रमण का खतरा गहराता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 276 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4302 हो गई है। चिंताजनक बात यह है कि इसी अवधि में 7 लोगों की वायरस से मौत भी हो चुकी है, जिसमें दिल्ली की एक 22 वर्षीय युवती भी शामिल है।

राज्यों की बात करें तो दिल्ली और गुजरात में सर्वाधिक 64-64 नए केस सामने आए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 63 और पश्चिम बंगाल में 60 नए संक्रमण दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र और राजस्थान में भी क्रमशः 16 और 15 मामलों की पुष्टि हुई है, जो महामारी के फैलाव की गंभीरता को दर्शाता है।

हालांकि राहत की बात यह है कि बीते एक दिन में 581 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, जिससे अब तक ठीक हुए कुल मरीजों की संख्या 3281 हो गई है। इसके बावजूद वायरस की चपेट में आकर लोगों की मौत का सिलसिला चिंता का विषय बना हुआ है। महाराष्ट्र में एक ही दिन में चार लोगों की जान चली गई, जिनमें एक 23 वर्षीय युवती और एक 27 साल का युवक भी शामिल हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 76 वर्षीय बुजुर्ग और गुजरात में भी एक मरीज की मौत हुई है।

1 जनवरी 2025 से अब तक देश में कोरोना संक्रमण से कुल 44 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ये आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि महामारी पूरी तरह थमी नहीं है और एहतियात बरतना अभी भी उतना ही जरूरी है जितना पहले था।

यह भी पढ़ें : हरिद्वार ज़मीन घोटाले के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मयूर दीक्षित बने हरिद्वार के नए डीएम, नीतिका खंडेलवाल को टिहरी की कमान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

A damaged security forces vehicle on the side of the Srinagar-Leh highway near Sonamarg tunnel, with rescue teams and police assisting injured soldiers

​जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: गांदरबल के सोनमर्ग सुरंग के पास अनियंत्रित होकर पलटी CRPF की गाड़ी, छह जवान गंभीर रूप से घायल

​कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में भारी गिरावट: दिल्ली समेत कई शहरों में ₹183.50 तक की कटौती, घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनी रफ्तार: ट्रेलर से टक्कर के बाद खाई में गिरी स्लीपर बस, जिंदा जलने से 7 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 19 घायल

Weather Alert: Dark monsoon clouds over Delhi as IMD issues a Weather Alert for heavy rain, thunderstorms, and strong winds across 20 Indian states.

Weather Alert : अगले 5 दिन मौसम का बड़ा अलर्ट, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी, पहाड़ी इलाकों में बढ़ेगा खतरा

Gold Price Crash: सोने में 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट, 2008 के बाद एक महीने में सबसे ज्यादा सस्ता हुआ सोना

​कतर के बरजान गैस प्लांट में भीषण विस्फोट: 54 कर्मचारी घायल, 18 लापता; वैश्विक ऊर्जा बाजार में हड़कंप

Leave a Comment