Demo

इस कलयुग की दुनिया में मां बाप ही इकलौते रिश्ते होते हैं जिन पर हम आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। मां बेटी का रिश्ता अनोखा और बेहद ही प्यारा होता है। पर इस कलयुग की दुनिया में बेहद ही शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी Delhi से सटे Noida में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 14 साल की लड़की ने अपनी ही मां को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। Police के मुताबिक नाबालिग लड़की अपनी मां के अपशब्द बोलने की वजह से गुस्से में थी और लोहे के तवे से 20-22 वार कर मार डाला।

पुलिस ने लड़की को किया गिरफ्तार

Uttar Pradesh के गौतमबुद्ध नगर जिले में Noida sector-113 थाना क्षेत्र के अंतर्गत sector 77 स्थित एक society में मां पर भारी वस्तु से हमला कर हत्या करने के मामले में उसी की 14 वर्षीय बेटी को गिरफ्तार किया गया है। Police ने बताया कि उसने घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल लोहे के तवे को भी बरामद कर लिया है और नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड (Juvenile Justice Board) के सामने पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : CBSE term 2 exam update : बोर्ड ने जारी किया बढ़ा अपडेट, स्कूल में नहीं दे पाएंगे एग्जाम, ये होंगें नियम

महिला के body पर 20-22 चोट के निशान

Noida के एडिशनल डिप्टी पुलिस कमिश्नर रणविजय सिंह ने बताया कि अनुराधा (34 वर्ष) नामक महिला को लहूलुहान अवस्था में Noida sector-71 स्थित एक अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराने के लिए लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को मामला हत्या का लगा, क्योंकि महिला के body पर 20-22 चोट के निशान थे और  उसका कान भी कट गया था।

Share.
Leave A Reply