Demo

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित पाटन क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है खबर के अनुसार बताया गया है कि यहां जेल से छूटने के बाद दुष्कर्म के आरोपित ने पीड़िता के साथ दोबारा दुष्कर्म किया। यही नहीं उसने अपने साथी से भी पीड़िता का दुष्कर्म कराया और Video बना लिया। Video सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह पुराना केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग के साथ वर्ष 2020 में दुष्कर्म की घटना हुई थी। आरोपित विवेक पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह 2021 में जेल से जमानत पर रिहा हुआ। तभी से वह दुष्कर्म पीड़िता(अब बालिग) और उसके परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था।

आपको बता दें कि यह घटना 29 कि है जब 29 जून को घर में पीड़िता को अकेली देखकर विवेक पटेल अपने मित्र रामू के साथ घर में घुसा। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म कर Video बना लिया। वह Video Internet Media में सार्वजनिक करने की धमकी देकर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा। बता दें कि इस बीच उसने 28 जुलाई को पीड़िता के भाई के पास Video भेजकर अंतिम चेतावनी दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंच कर 29 जून की घटना की शिकायत लिखवाई। पुलिस तभी से आरोपितों की तलाश कर रही है।

Share.
Leave A Reply