अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून के मियांवाला क्षेत्र का नाम नहीं बदलेगा, जनता के विरोध पर मुख्यमंत्री का आश्वासन

On: April 6, 2025 2:31 AM
Follow Us:

देहरादून। राजधानी देहरादून के मियांवाला क्षेत्र का नाम बदलने के प्रस्ताव का क्षेत्रवासियों द्वारा तीव्र विरोध किए जाने के बाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि मियांवाला का नाम बदला नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अधिकारियों को नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

सरकार द्वारा हाल ही में राज्यभर के कई स्थानों के नाम भारतीय संस्कृति और जनभावनाओं के अनुरूप बदलने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में देहरादून के मियांवाला का नाम ‘रामजी नगर’ रखने का प्रस्ताव भी सामने आया था। यह जानकारी जब समाचार पत्रों के माध्यम से क्षेत्रवासियों तक पहुँची तो उन्होंने इसका जोरदार विरोध शुरू कर दिया।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि ‘मियांवाला’ केवल एक नाम नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी पहचान है। बताया जाता है कि गुलेर रियासत से संबंधित राजपूतों को टिहरी गढ़वाल के शासकों ने ‘मियां’ की उपाधि प्रदान की थी और उन्हें मियांवाला क्षेत्र की भूमि आवंटित की गई थी। वर्तमान में यह क्षेत्र गुलेर राजपूतों की सांस्कृतिक पहचान के रूप में जाना जाता है।

शनिवार को भाजपा नेता कुलदीप बुटोला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले और नाम परिवर्तन के विरुद्ध अपना पक्ष रखा। उन्होंने मियांवाला नाम के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए अनुरोध किया कि इस नाम को बदला न जाए। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों की बातों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि मियांवाला का नाम यथावत रहेगा।

गौरतलब है कि इससे पूर्व क्षेत्रीय विधायक एवं महापौर सहित कुछ जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर ‘रामजी नगर’ नामकरण के निर्णय पर आभार व्यक्त किया था और इसे भारतीय संस्कृति से जुड़ा बताया था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने मियांवाला नाम के ऐतिहासिक और पारंपरिक महत्व का हवाला देकर इस बदलाव का विरोध किया और अंततः सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना पड़ा।

मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद क्षेत्र में संतोष का माहौल है और लोग अपने ऐतिहासिक नाम को बनाए रखने के निर्णय का स्वागत कर रहे हैं।


यह भी पढें- SAI की तर्ज पर उत्तराखंड में बनेगी राज्य की अपनी स्पोर्ट्स अथॉरिटी, मुख्यमंत्री होंगे अध्यक्ष, सचिवों को सौंपी जाएगी अहम जिम्मेदारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment