अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“मानसून में पश्चिमी विक्षोभ के चलते ऊंची चोटियों पर बिखरी बर्फ, मौसम के अटपटे मिजाज से वैज्ञानिक भी चौंके”

On: September 4, 2025 9:08 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में इस बार मानसून ने अलग ही रंग दिखाए हैं। गंगोत्री और बद्रीनाथ जैसी ऊंची चोटियों पर सितंबर की शुरुआत में ही बर्फबारी होने लगी है। आमतौर पर यह नजारा अक्टूबर के मध्य के बाद देखने को मिलता है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने मौसम को बदल दिया है।

मानसून का असर और भारी वर्षा

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। अगस्त में बादल सामान्य से लगभग डेढ़ गुना ज्यादा बरसे और सितंबर में भी भारी वर्षा का दौर थमा नहीं। इस पूरे मानसून सीजन में अब तक 25% अधिक बारिश दर्ज की गई है।

असमान बारिश का पैटर्न

इस बार बारिश का पैटर्न भी असामान्य रहा। कुछ जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई तो वहीं कई जिलों में सामान्य से भी कम वर्षा दर्ज की गई। वहीं, गर्मियों में भी सामान्य से अधिक बारिश होने के कारण तापमान लंबे समय तक सामान्य या उससे कम बना रहा।

तापमान में 6 से 10 डिग्री की गिरावट

लगातार पांच दिनों से हो रही रुक-रुककर बारिश के बीच ज्यादातर क्षेत्रों में पारा तेजी से गिरा है। तापमान में 6 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई। वहीं बीते दो दिनों में ऊंची चोटियों पर लगातार हिमपात होने से ठंड और बढ़ गई है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

दक्षिण-पश्चिम मानसून के साथ पश्चिमी विक्षोभ का साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने से उत्तराखंड समेत पूरे उत्तरी हिमालयी क्षेत्र में सामान्य से ज्यादा वर्षा दर्ज की जा रही है। यही कारण है कि तापमान तेजी से गिरा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया।

पांच हजार मीटर ऊंचाई पर भी बर्फबारी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छह हजार मीटर ऊंचाई पर सालभर हिमपात होता रहता है, लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता से पांच हजार मीटर की ऊंचाई पर भी बर्फबारी दर्ज की गई है। तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के कारण बारिश की बूंदें बर्फ में बदल गईं।
आमतौर पर इतनी ऊंचाई पर हिमपात अक्टूबर के बाद ही होता है, मगर इस बार मानसून ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है।

रोहित थपलियाल, मौसम विज्ञानी का कहना है कि यह हिमपात दक्षिण-पश्चिम मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की संयुक्त सक्रियता का नतीजा है।

यह भी पढें- उत्तराखंड की 13 बेटियों को तीलू रौतेली सम्मान, सीएम धामी ने बढ़ाया हौसला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment